उपचुनाव: गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम ने EVM पर उठाया सवाल, मुस्लिम मतदाताओं ने किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कैराना और नूरपुर में उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। वोटिंग शुरू होते ही कई बूथों पर ईवीएम मशीनें खराब होने की शिकायतें आने लगी। इसके बाद तो ईवीएम मशीनें खराब होने का आंकड़ा सौ तक पहुंच गया तो मुस्लिम मतदाताओं ने मशीनें ठीक न होने के चलते प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मुस्लिम मतदाताओं का प्रदर्शन जारी है।
उधर, गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने मशीनों के खराब होने पर विरोध जताया। उन्होंने जानबूझकर मुस्लिम मतदाताओं को मत से वंचित किए जाने का आरोप लगाया।
वहीं बिजनौर में सपा के नगीना के पूर्व सांसद यशवीर सिंह को एसपी देहात ने हिरासत में लिया। आरोप है कि पूर्व सांसद यशवीर सिंह नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव में अपनी गाड़ी से वोटरों को बूथ तक ले जाने का काम कर रहे थे।
नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में ईवीएम में हुई खराबी ने मतदान की रफ्तार को रोक दिया। मतदान के लिए बनाए गए 351 बूथों में से 100 से अधिक पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिलीं। कई बूथों पर एक से दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। बूथ संख्या 181 अब्दुल्लापुर दहाना में तीसरी बार मशीन बदले जाने के बाद करीब दो बजे मतदान सुचारु हुआ।
रमजान व भीषण गर्मी होने के बावजूद भी मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं थी। मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही ईवीएम खराब होनी शुरू हो गईं। 100 से अधिक बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायतें मिलीं। कुछ बूथों पर थोड़ी देर बाद ही ईवीएम बदलकर मतदान शुरू करा दिया गया, लेकिन करीब 30 बूथों पर एक से दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। ग्राम अब्दुल्लापुर दहाना में बने बूथ संख्या 181 पर सुबह साढ़े सात बजे 32 वोट पड़ने के बाद ईवीएम ने धोखा दे दिया। दूसरी मशीन 12 बजे के बाद लगाई गई, लेकिन दो वोट पड़ने के बाद वह भी खराब हो गई। बाद में करीब ढाई बजे तीसरी मशीन लगाकर मतदान शुरू कराया गया। यहां पांच बजे के बाद भी मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। इतनी बड़ी तादात में ईवीएम खराब न होती तो मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता था।
पढ़ें : कैराना-नूरपुर उपचुनाव: 100 से ज्यादा बूथों पर EVM खराब, मतदाताओं का हंगामा, देखें तस्वीरें
सहारनपुर में नकुड़ और गंगोह विधानसभा में वोटिंग शुरू होते ही कई बूथों पर मशीनें खराब हो गई। वहीं रामपुर मनिहारान इस्लामनगर में निरंजन सिंह इंटर कॉलेज में ईवीएम मशीन ठीक न कराए जाने को लेकर बूथ के बाहर मुस्लिम मतदाताओं ने प्रदर्शन जमकर किया।
नकुड़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर 2 में बनाये गये बूथ नंबर 9 की मशीन खराब हो गई। जिससे काफी देर तक मतदान बाधित रहा। करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद दर्जनों मतदाता वापस घर लौट गए।
रामपुर मनिहारान के ग्राम सहजवी बूथ संख्या 368 व ग्राम लूण्ढा बूथ 338 संख्या इवीएम खराब होने पर मतदान बाधित। हीरोज में 141 नम्बर और कोटड़ा में 11 नम्बर की ईवीएम मशीन खराब हुई।
नकुड़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर 2 में बनाये गये बूथ नंबर 9 की मशीन खराब हो गई। जिससे काफी देर तक वोटिंग का काम बाधित रहा। करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद दर्जनों मतदाता वापस घर लौटे। अभी तक भी मशीन नहीं बदली गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/