फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   By elections: Contenders engaged in political equations for Nikay Chunav

निकाय चुनाव: सियासी समीकरण साधने में जुुटे दावेदार, पार्टी कार्यालयों के काट रहे चक्कर

Mon, 05 Dec 2022 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Dec 2022 03:39 PM IST
सार

निकाय चुनाव में वार्डों के अनंतिम आरक्षण सूची शुक्रवार को जारी हुई थी। ऐसे में कई दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिर गया। वार्ड स्तर पर दावेदारों की कसरत में तेजी आ गई है। दावेदारों की सबसे ज्यादा भीड़ भाजपा कार्यालय और दिग्गजों के घर के चक्कर लगा रही है।

विज्ञापन
By elections: Contenders engaged in political equations for Nikay Chunav
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में निकाय चुनाव की तैयारियों में राजनैतिक संगठन पूरी ताकत से जुट गए हैं। शासन ने वार्डों का आरक्षण जारी कर सरगर्मियां पैदा कर दी हैं। अभी नगर पालिका के मुखिया का आरक्षण जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन वार्ड स्तर पर दावेदारों की कसरत में तेजी आ गई है। दावेदारों की सबसे ज्यादा भीड़ भाजपा कार्यालय और दिग्गजों के घर के चक्कर लगा रही है। सपा, बसपा कार्यालय पर भी दावेदार टिकट मांगने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व 25 सभासद पदों पर चुनाव कराया जाना है। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी की जा रही हैं। दावेदारों की निगाह चेयरमैन व सभासद के आरक्षण पर टिकी है। सभासद के आरक्षण की सूची आने पर सारे समीकरण बदले-बदले नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khatauli By Election: दोपहर 1 बजे तक 33.2 प्रतिशत हुआ मतदान, भाजपा और गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

निकाय चुनाव में वार्डों के अनंतिम आरक्षण सूची शुक्रवार को जारी हुई थी। ऐसे में कई दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिर गया। ऐसे में दावेदारों के पास आपत्ति करने का अंतिम मौका है। सरधना नगर पालिका में चार वार्ड को छोड़कर सभी का आरक्षण बदल गया है।

भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि हर मंडल स्तर से नाम मांगे जाएंगे। उनको खंगालने के बाद महानगर स्तर से क्षेत्र इकाई को भेजा जाएगा। क्षेत्र इकाई नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजेगी। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। कुछ वार्डों में किए गए गलत आरक्षण को सुधारने के लिए ज्ञापन देने की तैयारी चल रही है।

निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी जीत : शारदा
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का कब्जा रहेगा। वह रविवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुभाष दीक्षित के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश को अन्य राजनैतिक पाटियों ने बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा ने दस वर्षों में देश को आगे बढ़ाया है। उप्र में माफिया, गुंडागर्दी, लूट, अपहरण की घटनाओं में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जनता को गुमराह कर रहे है। सपा में परिवारवाद के चलते खींचतान मची है। भाजपा ने सदैव व्यापारियों के मान सम्मान व सुरक्षा की लड़ाई लड़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी वर्गों के हितों के लिए काम किया है। राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार बेहद गंभीर है। इस मौके पर रवि गोला, सुशील खटीक, सुधा चौहान, डा.ओमपाल सिंह, संजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed