फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bussinessmen not want monday closing now

अब सोमवार की बंदी के पक्ष में नहीं व्यापारी

Wed, 21 Apr 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
bussinessmen not want monday closing now
अब सोमवार की बंदी के पक्ष में नहीं व्यापारी
विज्ञापन

मेरठ। शहर के व्यापारी शनिवार और रविवार के बाद सोमवार को साप्ताहिक बंदी के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि लगातार तीन दिन बंदी हुई तो चौथे दिन बाजारों की व्यवस्था पटरी से उतर जाएगी। संयुक्त व्यापार संघ सहित अन्य व्यापारिक संगठनों ने इस संबंध में जिलाधिकारी से संपर्क कर सोमवार की साप्ताहिक बंदी को खत्म करने पर विचार करने का अनुरोध किया है।
--
48 घंटे की बंदी से टूट जाएगी चेन
- संयुक्त व्यापार संघ ने रविवार और सोमवार की बंदी मांग 48 घंटे का लॉकडाउन कराने के लिहाज से ही की थी। अब प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार की बंदी लगा दी है। ऐसे में अब सोमवार की बंदी की आवश्यकता नहीं है। - कमल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ।
विज्ञापन

--
व्यापार के लिए तीन दिन की बंदी जरूरी
- इस समय लॉकडाउन की जरूरत है। इसलिए तीन दिन की बंदी के पक्ष में हैं। कोरोना के खत्म होने के बाद ही व्यापार चलेगा। - विजय आनंद, महामंत्री, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- ईद पर व्यापारियों को होगी हानि
- शादियों का सीजन चल रहा है। इस बीच ईद भी है। तीन दिन तक बाजार बंद रहने से व्यापारियों को बड़ा नुकसान होगा। - हाजी ओवेस रहमुतुल्लाह, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन।
---
लॉकडाउन के दुष्परिणाम को समझे प्रशासन
- महीने में अगर 12 दिन दुकानें बंद रहेंगी तो व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाएगा। मंडप संचालक सड़क पर आ गए हैं। बैंड, बाजा, बारात से जुड़े 40 हजार लोगों के रोजी रोटी के साधन खत्म हो गए हैं। - आशु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल।
---
- दिल्ली के लॉकडाउन से भी हो रही हानि
- दिल्ली के लॉकडाउन के बाद भी बाजार को हानि हो रही है। इसके साथ ही बहुत सी वस्तुओं के भाव भी बढ़ गए हैं। तीन दिन का लॉकडाउन हर किसी के लिए बड़ी समस्या है। - सतीश चंद्र गर्ग, व्यापारी।
--
-तीन दिन बाद बाजारों में भीड़ बढ़ेगी
- तीन दिन के लॉकडाउन के बाद बाजारों में भीड़ और बढ़ेगी। ऐसे में बीमारी का खतरा और अधिक बढ़ जाएगा। अभी ही कई बाजारों में हालात बेकाबू हैं। - नवीन शर्मा, अध्यक्ष, शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ।
-- अब सोमवार की बंदी अनुचित
-- पहले शनिवार के लॉकडाउन की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब सोमवार की बंदी अनुचित है। -- विरेंद्र शर्मा, व्यापारी।
महंगाई बढ़ेगी होगी कालाबाजारी
- तीन दिन के लॉकडाउन के कारण महंगाई और बढ़ेगी और बाजार चरमरा जाएगा। लोग सिर्फ जरूरी वस्तुओं तक केंद्रित होकर रह जाएंगे। - जितेंद्र अग्रवाल, महामंत्री, सेंट्रल मार्केट एसोसिएशन।

----
सोमवार की बंदी खत्म की जाए
- मेरठ व्यापार मंडल के जिला प्रमुख शैंकी वर्मा ने कहा कि सोमवार की साप्ताहिक बंदी खत्म कर देनी चाहिए। दो दिन की बंदी के बाद अब इस बंदी का औचित्य नहीं है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed