{"_id":"5e75e85f8ebc3e6fab41144c","slug":"businessman-shot-dead-in-broad-daylight-in-kankarkheda-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के कंकरखेड़ा में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के कंकरखेड़ा में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश
Sat, 21 Mar 2020 03:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 21 Mar 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
shoot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कंकरखेड़ा में शनिवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश फरार हो गए। वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा के शोभापुर निवासी व्यापारी नरेश पुत्र रामकला की लाला मोहम्मदपुर में परचून की दुकान है। आज दोपहर वह अपनी दुकान पर ही मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, सीओ और इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल व्यापारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारने की बात सामने आई है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन