फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Businessman's daughter kidnaping in Meerut and There is a possibility of religion change

व्यापारी की नाबालिग बेटी को अगवा कर देवबंद ले जाने का आरोप, धर्मांतरण की जताई आशंका

Sat, 04 May 2019 03:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 May 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Businessman's daughter kidnaping in Meerut and There is a possibility of religion change
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ में एक व्यापारी की नाबालिग लड़की को दूसरे समुदाय के युवक अगवा करके देवबंद ले गए। आशंका है कि आरोपियों ने किशोरी का धर्मांतरण करा दिया है। पीड़ित परिवार में आरोपियों के प्रति गुस्सा है। पुलिस ने आरोपी के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है, जिसने किशोरी को देवबंद ले जाने की बात कही है। पुलिस गुपचुप तरीके से किशोरी और मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

 
मामला ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र का है। एक व्यापारी की नाबालिग बेटी गुरुवार को गायब हो गई। काफी ढूंढने के बाद परिजनों को किशोरी का सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिजनों ने दूसरे समुदाय के एक युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाकर ब्रह्मपुरी थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह ने पुलिस टीम गठित की और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने नामजद आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस को जानकारी मिली कि वह अपने दोस्त के साथ मामा के यहां देवबंद गया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


वहीं मुखबिर की सूचना पर आरोपी का एक दोस्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दोस्त से पूछताछ की तो उसने बताया कि किशोरी को देवबंद में छोड़ा गया है। जिस पर अंदेशा जताया जा रहा है कि किशोरी का धर्मांतरण कराया गया होगा। इसी मकसद से आरोपी उसे देवबंद ले गया होगा। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकदी-जेवरात भी ले जाने बताए 
पीड़ित परिवार ने बताया कि किशोरी अगवा हुई है। उनके घर से नकदी और जेवरात भी गायब हैं। अंदेशा है कि आरोपी ही यह सामान लेकर गया है। हालांकि किशोरी कहां से लापता हुई, इसकी कोई अभी पुष्टि नहीं है। पुलिस ने आरोपी सहित कई मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई। सर्विलांस टीम इसकी जांच में जुटी थी। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है। 

सभी बिंदु पर की जा रही जांच
व्यापारी की बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदु पर जांच करने में जुटी हुई है। - रघुराज सिंह, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed