मुजफ्फरनगर: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 60 घायल, कई की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल के काले खेल पर आपूर्ति विभाग मेहरबान, आरटीआई में खुलासा
बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव शेरगढ़ के लोग बस से राजस्थान के बागड़ में जाहरवीर गोगा के स्थल पर जा रहे थे। रविवार रात्रि करीब 11 बजे शाहपुर क्षेत्र में वहलना-पीनना बाईपास पर काली नदी के पुल से थोड़ा आगे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
बस में सवार करीब 60 महिला, पुरुष और बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से तीन घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। बताया जाता है कि बस की कमानी का पट्टा टूट गया था। जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक लापता है।
ये लोग हुए घायल
दुर्घटना में शेरगढ़ निवासी लेखराज, मानवी, जोगेंद्र, सहोदर, ललिता, कमला, मीनू, राम सिंह, रूबी, बबली, प्रीति, मनीष, प्रिया, संजना, श्यामो, केला, राजबाला, पूनम, हरकली, चांदनी, संध्या समेत करीब 60 लोग घायल हैं जबकि मानवी, जोगेंद्र और मीनू को मेरठ रेफर किया गया है।