फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bulldozer will run on Most wanted Badan Singh Baddo house, force deployed today

मेरठ: मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की आलीशान कोठी ध्वस्त, मौके पर तैनात रही पुलिसफोर्स

Thu, 21 Jan 2021 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Jan 2021 11:23 AM IST
सार

- पुलिस कस्टडी से मार्च 2019 में भागा था मोस्ट वांटेड  
- न्यू पंजाबीपुरा स्थित बद्दो की कोठी में फोर्स तैनात

विज्ञापन
bulldozer will run on Most wanted Badan Singh Baddo house, force deployed today
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गुरुवार को मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की कोठी पर कार्रवाई हुई। पुलिस और एमडीए ने कार्रवाई के लिए पहले ही पूरी तैयारी कर रखी थी। बद्दो की कोठी पर न्यू पंजाबीपुरा में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।  
विज्ञापन


ढाई लाख का इनामी बद्दो 28 मार्च 2019 को पुलिस कस्टडी से भागा था। हाईकोर्ट की फटकार के बाद बद्दो की फरारी के 19 माह बाद पुलिस ने न्यू पंजाबीपुरा, टीपीनगर में उसकी कोठी ढूंढकर कुर्की की कार्रवाई भी की। बद्दो की कोठी को ध्वस्त कराने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा शुरू की गई है। एमडीए की जांच में कोठी अवैध मिली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर:  खाना खाने के लिए ढाबे पर रुका था ट्रक चालक, फिर जंगल में जाकर उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर कोर्ट में भी बद्दो की भाभी कुलदीप कौर ने कोठी का मानचित्र पेश नहीं किया जिसके चलते उनकी अपील खारिज कर दी गई। एमडीए द्वारा बद्दो की कोठी पर आज गुरुवार  को सुबह बुलडोजर चलेगा जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस का कहना है कि सुबह 10:00 बजे से बद्दो की कोठी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

सुबह छावनी में तब्दील हो जाएगा पंजाबीपुरा
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि टीपीनगर पुलिस के साथ ब्रह्मपुरी, परतापुर, रेलवे रोड, लिसाड़ीगेट, महिला थाना और पुलिस लाइन से पुलिस बल लगाया गया है। एक प्लाटून पीएसी भी तैनात रहेगी। 10 दरोगा, 10 महिला कांस्टेबल, 10 हेड कांस्टेबल, एक क्यूआरटी अन्य बदन सिंह बद्दो की कोठी पर ध्वस्तीकरण के दौरान तैनात रहेगी। सुबह 10:00 बजते ही एमडीए की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इस दौरान पंजाबी पुरा छावनी में तब्दील रहेगा।

विरोध करने वालों को भेजेंगे जेल
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि विधिवत तरीके से बदनसिंह बद्दो की कोठी को ध्वस्त कराया जा रहा है। इस दौरान अगर किसी ने विरोध किया तो उसको गिरफ्तार कर पुलिस तुरंत जेल भेजेगी। अपराधियों को संरक्षण देना व उनकी मदद करना अपराध में आता है। बुधवार शाम से ही पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed