फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर बवाल की जांच में SIT और STF ने अब तक जुटाईं 203 वीडियो, एक बेहद अहम

Fri, 07 Dec 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 07 Dec 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr violence  many videos collected in SIT and STF investigation one is most important
bulandshahr
बुलंदशहर बवाल में इंसपेक्टर की मौत की सच्चाई सामने आ गई है। इस मामले में एसआईटी और एसटीएफ की जांच में हैरान करने वाले सबूत हाथ लगे हैं। वहीं अब तक की जांच में जितने वीडियो जुटाई गई हैं, इनमें एक वीडियो बेहद अहम मानी जा रही है। आगे जानिए आखिर क्यों यह एक वीडियो है बेहद महत्वपूर्ण:-


 
Bulandshahr violence  many videos collected in SIT and STF investigation one is most important
मौके पर पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
आरोपी जीतू फौजी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें जम्मू पहुंच चुकी हैं। जानकारी के अनुसार अब तक की जांच में पुलिस ने पूरी घटना से संबंधित करीब 203 वीडियो जुटाई हैं, जिनमें यह देखा जा रहा कि बवाल कहां से शुरू हुआ और लोगों की भीड़ कैसे उत्तेजित हुई। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को किसने गोली मारी और उसका हत्यारोपी कौन है। 

 
Bulandshahr violence  many videos collected in SIT and STF investigation one is most important
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी की जांच केवल इंस्पेक्टर की मौत तक ही सीमित नहीं है। मामले में यह भी जांच का विषय है कि स्थानीय युवक सुमित को किसकी गोली लगी। जांच अधिकारियों को इस प्रकरण में एक महत्वपूर्ण वीडियो मिला है। दरअसल, यही वह वीडियो है जो इस मामले में सच उजागर कर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr violence  many videos collected in SIT and STF investigation one is most important
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
इस महत्वपूर्ण वीडियो में एक व्यक्ति भीड़ में गोली चलाता दिखाई दे रहा है। जांच पड़ताल के अनुसार यह व्यक्ति जीतू फौजी बताया गया, जो कि जम्मू में तैनात है। पुलिस दावा कर रही कि जीतू उर्फ फौजी की गोली ही इंस्पेक्टर सुबोध को लगी। वीडियो में फौजी की पहचान करने के बाद पुलिस ने बुलंदशहर में उसके घर पर दबिश दी। फौजी घर पर नहीं मिला।  

 
विज्ञापन
Bulandshahr violence  many videos collected in SIT and STF investigation one is most important
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार बवाल के दिन जीतू फौजी घर पर ही था। इस दौरान वह छुट्टी पर गांव आया हुआ था, लेकिन बवाल होने के बाद वह वापस चला गया। फौजी की गिरफ्तारी के लिए जम्मू में पुलिस की दो टीमें रवाना हो गई हैं, जिसमें स्याना थाने के विवेचक और पुलिस अफसर भी जम्मू गए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed