फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Budget 2026: Rapid Rail Likely to Extend Up to Muzaffarnagar, Metro Expansion Planned in Meerut

Budget 2026: मुजफ्फरनगर तक दौड़ सकती है रैपिड रेल, मेरठ में मेट्रो विस्तार को भी मिलेगी रफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 11:52 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 02 Feb 2026 11:52 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने बजट में एनसीआरटीसी के लिए 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इससे दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल को मुजफ्फरनगर तक बढ़ाने और मेरठ में मेट्रो विस्तार की उम्मीद तेज हो गई है।

विज्ञापन
Budget 2026: Rapid Rail Likely to Extend Up to Muzaffarnagar, Metro Expansion Planned in Meerut
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा बजट में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एनसीआरटीसी) के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने के बाद दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के विस्तार की उम्मीदें है। इस आवंटन से दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर को मुजफ्फरनगर तक बढ़ाने की उम्मीद है जिससे इसकी कुल लंबाई 139 किलोमीटर हो जाएगी।

विज्ञापन


यह विस्तार न केवल यात्रा को सुगम बनाएगा बल्कि मुजफ्फरनगर के निवासियों के लिए दिल्ली तक की आवाजाही को भी बेहद आसान कर देगा। बजट का कुछ हिस्सा मेट्रो के विस्तार के लिए भी है जिससे दिल्ली रोड से गढ़ रोड तक मेट्रो ट्रैक बिछाए जाने की भी संभावना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather Update: 15 दिन बाद लौटा घना कोहरा, बारिश और ओलों से बढ़ी ठिठुरन, हाईवे पर थमी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबा रैपिड रेल कॉरिडोर स्वीकृत है। दिल्ली से मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर के हिस्से पर नमो भारत ट्रेन पहले से संचालित है।

मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक शेष 27 किलोमीटर के ट्रैक पर भी नमो भारत और मेट्रो ट्रेनों का संचालन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। मेरठ साउथ से अशोक नगर तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेनों को अब हर 15 मिनट में चलाया जा रहा है। 

सीएम भी कह चुके विस्तार की बात
मेरठ साउथ स्टेशन से अशोक नगर तक चलने वाली नमो भारत का उपयोग मेरठ और मुजफ्फरनगर दोनों के निवासी कर रहे हैं। एनसीआरटीसी द्वारा एकत्र किए गए यात्रियों के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद सरकार ने रैपिड कॉरिडोर को मुजफ्फरनगर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद अरुण गोविल भी रैपिड का विस्तार मुजफ्फरनगर तक करने की बात कह चुके हैं। 

मेट्रो का विस्तार और आगामी संचालन
मेरठ में दिल्ली रोड पर स्थित मेट्रो कॉरिडोर को गढ़ रोड से जोड़ने का निर्णय भी लिया जा चुका है। इस योजना के तहत मेट्रो ट्रैक को गढ़ रोड पर नगर निगम सीमा तक बिछाया जाएगा जिसका अंतिम स्टेशन गोकुलधाम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed