फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bubul and gaurav win medal in moscow wushu stars championship

Meerut News: मास्को स्टार वुशू चैंपियनशिप में चमका मेरठ का नाम, बुलबुल और गौरव ने जीते पदक

Wed, 06 Mar 2024 11:48 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Mar 2024 11:48 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ की बुलबुल चौधरी और गौरव सोलंकी ने मास्को स्टार वुशू चैंपियनशिप में मेडल जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Bubul and gaurav win medal in moscow wushu stars championship
बुलबुल और गौरव ने जीते पदक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मास्को में हुई मास्को स्टार वुशू चैंपियनशिप में बुलबुल चौधरी ने जहां गोल्ड जीता। गौरव सोलंकी ने भी सिल्वर पदक जीता है। दोनों खिलाड़ियों ने देश के लिए पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


दोनों ही कंकरखेड़ा के वॉरियर फाइट क्लब के खिलाड़ी हैं। इनकी कामयाबी से क्लब के खिलाड़ियों के साथ ही परिजनों में भी जश्न का माहौल है। दोनों के स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत की तैयारी है। 

विज्ञापन

सरधना के गांव आजमपुर अरनावली के जितेंद्र सिंह की बेटी बुलबुल चौधरी वर्तमान में रोहटा रोड पर परिवार के साथ रहती है। बुलबुल चौधरी ने मास्को वुशू चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका यह पहला गोल्ड मेडल है। हालांकि वह इससे पहले मलेशिया में भी खेल चुकी हैं। राज्य स्तर पर भी उनका जलवा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: दलित राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए मंत्री अनिल कुमार, एनडीए ने पश्चिमी यूपी में चला बड़ा दांव

क्लब के कोच अमित पाल ने मास्को से बताया कि प्रतियोगिता में उनके ही क्लब के खिलाड़ी गौरव सोलंकी ने भी सीनियर वर्ग में रजत पदक जीता है। गौरव फाजलपुर गांव निवासी पदम सिंह सोलंकी का बेटा है। वह भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुका है।

यह भी पढ़ें: UP: जयंत ने अनिल के सहारे चला ये बड़ा दांव, बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की है तैयारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed