फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP Rally In Meerut: BSP supremo Mayawati was given a gold crown in Meerut, read her speech

Mayawati Rally In Meerut: मेरठ में बसपा सुप्रीमो को भेंट किया गया सोने का मुकुट, पढ़ें-उनका पूरा भाषण

Tue, 23 Apr 2024 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Apr 2024 02:47 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज मेरठ में हापुड़ रोड पर मंच से जनता को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें सोने का मुकुट भेंट किया। इस दौरान मंच से मायावती ने बताया कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो सबसे पहले वह कौन सा कार्य करेंगी।

विज्ञापन
BSP Rally In Meerut: BSP supremo Mayawati was given a gold crown in Meerut, read her speech
मेरठ में मायावती की रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती आज मेरठ में हापुड़ रोड पर जनसभा करने पहुंचीं। बसपा मुखिया एवं पूर्व सीएम मायावती ने चुनावी जनसभा के मंच से हापुड रोड पर अल्लीपुर में बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी की चुनावी सभा को संबोधित कर वोट करने की अपील की।

विज्ञापन


बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में यह मेरठ में उनकी पहली जनसभा थी। मायावती कई वर्ष बाद मेरठ में जनसभा करने पहुंचीं। यहां उन्होंने मच से भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तो वहीं मौका मिलने पर वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनाने की बात कही। रैली के दौरान मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी, पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व हाफिज इमरान ने मिलकर बहन मायावती को सोने का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

BSP Rally In Meerut: BSP supremo Mayawati was given a gold crown in Meerut, read her speech
बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली - फोटो : अमर उजाला

जनता ने मौका दिया तो सबसे पहले पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने का करेंगे कार्य: मायावती
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि यदि जनता ने हमें केंद्र में सरकार बनाने का मौका दिया तो सबसे पहला कार्य  उत्तर प्रदेश का बंटवारा करके पश्चिम उत्तर प्रदेश बनाया जाएगा। 
 

BSP Rally In Meerut: BSP supremo Mayawati was given a gold crown in Meerut, read her speech
मेरठ में मायावती की रैली - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में होगी हाई कोर्ट बेंच की स्थापना: बसपा सुप्रीमो
उन्होंने कहा कि लखनऊ बेंच की तर्ज पर मेरठ में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की जाएगी। सभी बेरोजगार, दलित, मुस्लिम, गरीब, युवाओं को स्थाई रोजगार यानी सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को भी गन्ने का उचित मूल्य दिलाने का आश्वासन दिया।

 उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस और विपक्षी दलों की सहयोगी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सभी राजनीतिक दलों ने देश के गरीब लोगों के साथ अन्याय किया है। 

विज्ञापन

BSP Rally In Meerut: BSP supremo Mayawati was given a gold crown in Meerut, read her speech
मेरठ में मायावती की रैली - फोटो : अमर उजाला

सविंधान के साथ छेड़छाड़ का प्रयास, गरीबों से छीना जा रहा असली रोजगार
मेरठ में जनसभा के मंच से मायावती ने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां दलित, अति पिछड़ों के आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की गई है, वहीं सरकारी कर्मचारियों को नौकरियों में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। 

भाजपा की सरकार गरीबों को दो वक्त का सरकारी राशन देकर उनका असली रोजगार का अधिकार छीन रही है। उन्होंने मंच से अपनी सरकार के 2007 से 12 तक उत्तर प्रदेश की जनता के लिए किए गए कार्यों को भी गिनाया। 

BSP Rally In Meerut: BSP supremo Mayawati was given a gold crown in Meerut, read her speech
मेरठ में मायावती की रैली - फोटो : अमर उजाला

मायावती बोलीं- प्रदेश ही नहीं देश में दलितों और मुस्लिमों का हो रहा उत्पीड़न
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के अंदर दलित और मुसलमानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर दलित-मुस्लिम] अति पिछड़े और सामान्य वर्ग के गरीब लोगों ने उन्हें केंद्र में सरकार बनाने का अवसर दिया तो किसी को उनका उत्पीड़न करने का अधिकार नहीं दिया जाएगा। 

उन्होंने बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के लिए वोट का जना से आह्वान किया और मेरठ की क्रांतिधरा से लोकसभा सांसद चुनकर भेजने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed