फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP leader's killer arrested with a reward of 50 thousand

बसपा नेता का हत्यारोपी 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 15 Sep 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
BSP leader's killer arrested with a reward of 50 thousand
बसपा नेता का हत्यारोपी 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस ने बसपा नेता मनोज चौधरी की हत्या के आरोपी ट्रक चालक 50 हजार के इनामी अतुल और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। 13 साल पहले हुई अतुल के पिता की हत्या की रंजिश में यह वारदात अंजाम दी गई थी। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसने अपने पिता की हत्या का बदला लिया है।
28 अगस्त को इंचौली थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी गांव में बसपा नेता मनोज चौधरी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि मुजफ्फरनगर के अतुल कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बसपा नेता की हत्या की थी। हत्यारोपी अतुल परिवार के साथ कई साल से चिंदौड़ी गांव में ही रह रहा था। अतुल के पिता की 2008 में हत्या हुई थी। जिसमें उसको शक था कि मनोज ने रेकी की थी, जिसके बाद गांव के बदमाशों ने उसके पिता की हत्या की।
विज्ञापन

पुलिस ने अतुल और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली थी। जिसमें अतुल और दो साथियों की पहचान हो गई थी। बसपा नेता की हत्या के आरोपी अतुल पर आईजी मेरठ रेंज ने 50 हजार का इनाम कर दिया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने के लिए इंचौली पुलिस लगी है। आरोपियों ने पूछताछ में बसपा नेता की हत्या स्वीकार की है। हत्याकांड में साजिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस पहले जेल भेज चुकी है। नामजद एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed