फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSF Jawan death case: There has been demand for martyr status for the jawan in the panchayat in Shamli

जवान को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग, पंचायत में किया ये एलान, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Wed, 02 Sep 2020 11:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 02 Sep 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
BSF Jawan death case: There has been demand for martyr status for the jawan in the panchayat in Shamli
जवान की मौत के मामले में पंचायत - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बीएसएफ जवान की मौत के मामले में पंचायत चल रही है। पंचायत में एलान किया गया है कि अगर दोपहर दो बजे तक मांग पूरी नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट में जवान का शव लेकर पहुंचेंगे। वहीं आसपास के गांवों से भी लोगों को बुलाया जा रहा है। इस दौरान पंचायत में गठवाला खाप के बाबा राजेन्द्र चौधरी ने भी जवान को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की है। उधर, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मौके पर पहुंच गए हैं। डीएम और एसपी ने जवान के पिता, चाचा और पत्नी से कमरे में बात की। लेकिन ग्रामीणों ने शव देने से इनकार कर दिया है। परिजन फिर से पोस्टमार्टम कराने और शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि विकास कुमार पुत्र भंवर सिंह कश्यप बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के सीमानगर में तैनात थे। रविवार की रात परिजनों को बीएसएफ अधिकारियों ने फोन कर गोली लगने से विकास की मौत होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन


ये हैं परिजनों की मांग
परिजनों की मांग है कि शव का दोबारा से पोस्टमार्टम होना चाहिए। परिजनों ने यह भी कहा कि जवान को शहीद का दर्जा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर
जनपद के गांव लांक निवासी बीएसएफ जवान विकास कुमार (25 वर्ष) का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सांत्वना देने वालों का भी तांता लगा है। 

यह भी पढ़ें: 3500 करोड़ का घोटाला: मास्टरमाइंड की पत्नी समेत सात आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित


उधर, जवान की पत्नी पम्पा मेहता ने आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या की गई है। उनका कहना है कि उन्हें वहां पर शव नहीं दिखाया गया। गांव में आने के बाद ही शव को दिखाया गया। पम्मा भी बीएसएफ में ही तैनात हैं। 

वहीं जवान के पार्थिव शरीर के गांव में पहुंचने की सूचना पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एएसपी राजेश श्रीवास्तव भी गांव में पहुंच गए हैं। फिलहाल गांव में पंचायत चल रही है। अधिकारियों ने परिजनों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed