हत्या: बहन को पहले छत से नीचे फेंका, फिर चाकू से गला रेतकर दी मौत, आरोपी भाई बोला- गांव वाले मारते थे गंदे ताने
बागपत में नौवीं की छात्रा को उसके ही भाई ने चाकू से गोदकर मार डाला। छात्रा की लाश घर में ही पड़ी मिली। वहीं सभी परिजन घर से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बड़े खुलासे किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के अमीनगर सराय क्षेत्र के तिलपनी गांव निवासी किशोरी तरन्नुम की हत्या में बुधवार की रात उसके भाई मोनिश ने ही की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोनिश को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, मोनिश ने बहन के प्रेम-प्रसंग के कारण लोगों के ताना मारने पर कई दिन पहले ही हत्या की साजिश रची थी। वह लोगों के ताना मारने से परेशान था। इसी से आजिज आकर पहले उसने तरन्नुम को छत से नीचे फेंक दिया। जब वह बेसुध हो गई तो चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।
सीओ अनुज मिश्रा के अनुसार तिलपनी गांव में रहने वाली 17 वर्षीय तरन्नुम का कई महीनों से बरसिया गांव के रहने वाले दूर के रिश्तेदार जाकिर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह प्रेमी के घर अकसर जाती रहती थी। इसी कारण उसके भाई मोनिश ने बुधवार रात को उसकी हत्या कर दी थी। तरन्नुम के मौसा ने उसके भाई मोनिश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें: आमने-सामने आए यूपी-हरियाणा के किसान: पिलरों को उखाड़कर यमुना में फेंका, विवाद बढ़ने पर पहुंचे अधिकारी, जानें पूरा मामला
सीओ के अनुसार सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने हत्यारोपी मोनिश को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में मोनिश ने बताया कि उसकी बहन तरन्नुम के प्रेम प्रसंग के कारण गांव के लोग उसको ताना मारते थे। इस कारण ही उसने बहन की हत्या करने की साजिश रची।
यह भी पढ़ें: निखिल हत्याकांड: बेटे का शव देख बेहोश हो गई मां, बहन की आंखों से नहीं सूख रहे आंसू, देर रात हुआा अंतिम संस्कार
बुधवार को घर कोई नहीं था। वह बहन को छत से नीचे खींचकर लाने लगा। बहन ने हाथापाई की। इस पर उसने बहन को छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह बेसुध हो गई। तभी उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद वह भट्ठों के पास जाकर छुप गया। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
पुलिस से बोला मोनिश, अब बहुत पछतावा हो रहा
मोनिश ने बताया कि जब उसे लोग ताना मारते थे तो उसे बहुत गुस्सा आता था। इसी गुस्से के कारण ही उसने बहन की हत्या कर दी। मगर, हत्या करने के बाद उसे बहुत पछतावा हुआ कि आखिर उसने यह क्या कर दिया। उसने पुलिस से कहा कि वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सका और उसने इस घटना को अंजाम दिया।