{"_id":"635bb5942beaa535f76b4172","slug":"brother-manoj-of-bsp-leader-has-assaulted-so-called-journalists-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: बसपा नेता के भाई का कारनामा, तथाकथित पत्रकारों के साथ मारपीट कर बनाया मुर्गा, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: बसपा नेता के भाई का कारनामा, तथाकथित पत्रकारों के साथ मारपीट कर बनाया मुर्गा, ये था मामला
Fri, 28 Oct 2022 04:27 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Oct 2022 04:27 PM IST
सार
Meerut News: बसपा नेता के भाई का कारनामा सामने आया है। उसने तथाकथित पत्रकारों के साथ मारपीट कर उन्हें मुर्गा बनाया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
तथाकथित पत्रकारों को मुर्गा बनाया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Meerut News: मेरठ जनपद में बसपा नेता व पूर्व पार्षद के भाई द्वारा दो तथाकथित पत्रकारों के साथ बदसलूकी व मारपीट कर मुर्गा बनाने का मामला सामने आया है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह है मामला
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी बसपा नेता व पूर्व पार्षद किरण पाल का भाई मनोज उर्फ पप्पू आटा फ्लोर मिल चलाता है। आटा फ्लोर में सरकारी गल्ले का गेहूं होने की सूचना पर दो तथाकथित पत्रकार दीपावली के दिन वहां पहुंचे। जहां पूर्व पार्षद के भाई मनोज उर्फ पप्पू ने अपनी दबंगई दिखाते हुए उनके साथ बदसलूकी एवं मारपीट कर मुर्गा बनाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : बुलेट पर सवार होकर निकले टिकैत, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
विज्ञापन
वहीं तथाकथित पत्रकारों के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने आटा फ्लोर मिल के मालिक मनोज उर्फ पप्पू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक तथाकथित पत्रकार तहरीर देने के लिए भावनपुर थाने नहीं पहुंचे।
यह भी पढ़ें: UP : बिजनौर-सहारनपुर जिला कारागार में बंदी भाइयों को तिलक कर बहनों ने मांगी दुआएं, लगी रहीं लंबी कतारें
इस मामले में इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि अभी तक तथाकथित पत्रकारों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर उचित की जाएगी।