फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother in law murderous assaulted and threatening to kill his jija here is the reason

साले ने जीजा पर बोला जानलेवा हमला, दी जान से मारने की धमकी, ये रही वजह

Sat, 08 Sep 2018 07:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बागपत Updated Sat, 08 Sep 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
Brother in law murderous assaulted and threatening to kill his jija here is the reason
कोतवाली पहुंची पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
यदि आपने कभी किसी कभी रुपये उधार दिए हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, क्योंकि हाल ही में यूपी के बागपत में एक जीजा ने अपने साले को पांच लाख उधार दिए थे लेकिन जब वह उससे रकम वापस मांगने लगा तो साले ने किया कुछ ऐसा कि जिसने भी सुना हैरान रह गया। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। जानें आखिर साले ने ऐसा क्या किया :- 
विज्ञापन

जीजा द्वारा उधार में दिए पांच लाख रुपये वापस मांगने पर क्षुब्ध साले ने दस पंद्रह बदमाशों के साथ जीजा के घर पर हमला बोल दिया। यहां जीजा के परिजनों के साथ मारपीट करने के साथ साथ घर में रखी ढाई लाख की नगदी व सोने चांदी के जेवरात भी निकाल ले गए। पीडितों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।

आंसु पुत्र अशरत ने अपने साले बावली रोड निवासी गूडडू को पांच लाख रूपये उधार दिए थे, कई माह बीत जाने के बाद जब उसने रूपये नहीं लौटे तो उन्होंने उस पर रूपये देने का दवाब बनाया। शुक्रवार को उसने अपने साले से रूपये मांगे तो उसने पहले उसे गाली गलौच की और बाद में कुछ हथियार बंद लोगों को लेकर वाजिदपुर गांव पहुंचा और उसके घर पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद आंसु व उसके भाई शानू के साथ मारपीट की, उनका आरोप है कि उन्हेंने घर में घुसकर अलमारी तोडकर ढाई  लाख की नगदी व एक लाख के सोने चांदी के जेवरात उठाकर ले गए और जाते हुए धमकी दे दिए यदि रुपये मांगा तो पूरे परिवार को जान से मार देगें। पीडितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से गुहार लगायी और चार नामदर्ज व अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी, पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में जब एसएसआई रमेश सिन्धु से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि मामले की जांच की जा रही है, मारपीट का मामला लग रहा है, यदि अन्य मामला निकला तो सख्त कार्रवाई होगी।



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed