फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Brother-in-law arrested for killing a young man in Dulhaidea

मेरठ: अजय की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, जीजा-साले गिरफ्तार, बताई कत्ल की बड़ी वजह

Thu, 27 May 2021 10:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 27 May 2021 10:09 AM IST
सार

मेरठ में पुलिस ने अजय की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जीजा और साले को दबोच लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की वजह बताई है।

विज्ञापन
Meerut News: Brother-in-law arrested for killing a young man in Dulhaidea
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव में युवक अजय की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी जीजा और साले को भैंसाली रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दीपू ने बताया कि अजय उसकी बहन से छेड़छाड़ करता था। अजय के उसकी बहन से संबंध थे। इसकी जानकारी उसने जीजा और अन्य दोस्तों को दी और फिर हत्या का प्लान बनाया था।

विज्ञापन


रविवार रात शराब पिलाने के बाद अजय की ईंट से पीटकर हत्या की गई थी। अजय का घर आरोपी दीपू के सामने ही है। दीपू की बहन की शादी हो चुकी है। 23 मई की रात को दीपू पड़ोसी अजय को अपने साथ घर से बुलाकर ले गया। मां मीना ने अजय को जाने से भी मना किया था, लेकिन दीपू उसे अपने साथ ले गया। गांव से बाहर दीपू ने अजय को अपने पैसों से खरीदकर शराब पिलाई। अजय के नशे में हो जाने के बाद दीपू ने अपने जीजा रविंद्र और दो अन्य युवकों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने अजय की हत्या कर दी। इन चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर सूचना मिली कि आरोपी दीपू और उसका जीजा रविंद्र भैंसाली बस अड्डे पर खड़े हैं। दोनों भागने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। दोनों की निशानदेही पर खून से सने कपड़े, हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की गई है। थाना प्रभारी देवेश शर्मा ने बताया कि अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। आज दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed