{"_id":"611ac5d88ebc3e42d33ce4de","slug":"broken-silence-the-faces-of-the-students-meeting-each-other-city-news-mrt5520974117","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा सन्नाटा, एक-दूसरे से मिलकर चहके छात्रों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा सन्नाटा, एक-दूसरे से मिलकर चहके छात्रों के चेहरे
विज्ञापन
मेरठ। शहर के सभी स्कूलों में महीनों से पसरा सन्नाटा सोमवार को छात्र-छात्राओं के शोर से टूट गया। नौंवी कक्षा के छात्र-छात्राएं तो 17 महीने बाद स्कूल पहुंचे तो हर किसी का चेहरा खिल गया। शिक्षक-शिक्षिकाएं भी बच्चों के पहले दिन की उपस्थिति देखकर खुश हुए। 40 से 50 फीसदी छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे।
कोरोना की वजह से मार्च 2020 से सभी स्कूल बंद हो गए थे। 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड की परीक्षाएं जरूर हुईं, लेकिन आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद ही रहे। सोमवार को नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हुईं तो छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। छात्रों ने बताया कि पुराने साथियों से मुलाकात हुई तो बहुत अच्छा लगा। सीबीएसई में सहोदय के अंतर्गत आने वाले 87 स्कूलों में एक पाली में कक्षाएं चलीं, जबकि मेरठ महान सहोदय कॉम्पलेक्स के अंतर्गत आने वाले 40 स्कूलों में दो पाली में कक्षाएं चलाई गईं।
कोविड गाइड लाइन का पालन करने की दी जानकारी
सभी स्कूलों में असेंबली के दौरान कोविड गाइड लाइन के बारे में बताया गया। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग से छात्रों को बिठाया गया। लंच ब्रेक में किसी को टिफिन शेयर नहीं करना है, इसके बारे में भी बताया गया। कुछ स्कूलों में उपस्थिति 60 फीसदी तक भी रही।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के स्कूलों में 40 प्रतिशत रही उपस्थिति
यूपी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में उपस्थिति कम रही। करीब 40 प्रतिशत उपस्थिति रही। शहरी क्षेत्र में ज्यादा विद्यार्थी आए, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में कम संख्या रही। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी ने बताया कि आने वाले दिनों में उपस्थिति बढ़ेगी। अभी विद्यार्थी स्कूल आने में संकोच कर रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बाद अभी विद्यालय खुले हैं। दूसरी तरफ, दोनों पालियों में स्कूल का खोलने का शिक्षक संघ विरोध कर रहे हैं।