फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bride was found pregnant after three days of wedding and everyone was shocked in Meerut

UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

Wed, 31 Jan 2024 01:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jan 2024 01:00 AM IST
सार

Meerut News : शादी के तीन दिन बाद दुल्हन के गर्भवती होने का पता चला तो दूल्हे के होश उड़ गए। वहीं, नई नवेली दुल्हन की यह बात जानकर पूरा मोहल्ला भी हैरान रह गया। इतना ही नहीं दुल्हन पेट में दर्द बताकर रफूचक्कर भी हो गई। 

विज्ञापन
Bride was found pregnant after three days of wedding and everyone was shocked in Meerut
गर्भवती दुल्हन। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन पेट में दर्द का बहाना बनाकर अल्ट्रासाउंड सेंटर से भाग गई। वहीं, 50 हजार रुपये लेकर शादी कराने वाला बिचौलिया भी मकान खाली करके गायब हो गया। पूछताछ करने पर युवती के माता-पिता से लेकर रिश्तेदार तक किराए के निकले। इस घटना से हैरान और परेशान पति ने दिव्यांग मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ सिविल लाइन को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन


नौंचदी क्षेत्र की दिव्यांग महिला ने आरोप लगाया कि बेटे की शादी के लिए शिवशक्ति नगर के रहने वाले बिचौलिए अर्जुन ने उनसे संपर्क किया था। उसने कहा था कि वह लोनी निवासी एक युवती से शादी करवा सकता है, लेकिन दहेज में सामान नहीं मिलेगा। शादी कराने के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिए। अर्जुन 25 जनवरी को उन्हें दिल्ली लालकिला के पीछे एक मंदिर पर ले गया। यहां युवती से शादी करा दी।

विज्ञापन

इसके बाद परिजन दुल्हन को शास्त्रीनगर के के-ब्लॉक स्थित घर में ले आए। यहां शादी के तीन दिन बाद ही युवती ने पेट में दर्द होने की बात कही। परिजन उसे महिला चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। यहां महिला चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड सेंटर से युवती चकमा देकर फरार हो गई। इसके बाद परिजन लोनी पहुंचे। यहां पता चला कि युवती वहां नहीं रहती है। उन्होंने शादी में आए युवती के रिश्तेदारों को फोन किया तो पता चला कि शादी में शामिल होने वाले माता, पिता, भाई बहन, भाभी सभी रिश्तेदार भी किराए पर बुलाए गए थे।

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

दिव्यांग महिला ने बताया कि युवती की रिपोर्ट में आया है कि वह पहले से ही पंद्रह दिन की गर्भवती है। उसके पेट में ऑपरेशन का भी निशान था। वह पहले भी बच्चे को जन्म दे चुकी है। आरोप है कि बिचौलिये के साथ मिलकर उन्हें गुमराह किया गया और रुपये भी ऐंठ लिए गए। थाना प्रभारी नौचंदी ने बताया कि अभी दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed