{"_id":"5e556b438ebc3ef3a9127d4b","slug":"bride-through-out-of-the-road-side-sardana-news-mrt4708413170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को सड़क किनारे फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। छबड़िया गांव निवासी एक युवती को उसकी ससुराल वालों ने दहेज की मांग को प्रताड़ित किया। आरोप है कि मारपीट करते हुए गला घोटने का प्रयास किया। विवाहिता को खिर्वा के पास सड़क पर डालकर चले गए। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के छबड़िया गांव निवासी रितू पुत्री श्रीपाल की शादी करीब एक साल पहले दिल्ली के सफदरगंज निवासी आशीष से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहा था। सोमवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने रितु के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसका गला दबाने का प्रयास किया गया। आरोपी विवाहिता को खिर्वा रोड पर डालकर फरार हो गए। विवाहिता ने मायके पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में मामले की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति आशीष, ससुर रविंद्र, सास इंदिरा, ननद अंजलि व नंदोई गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।