लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के जेवरात, अब तक कर चुकी पांच शादियां, ऐसे फंसाती है प्रेम जाल में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से पहले एक दुल्हन होने वाली ससुराल से लाखों रुपये की ज्वैलरी लेकर साफ हो गई। ये महिला अब तक पांच शादियां कर चुकी है। पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत दर्ज कराई है। मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है।
शास्त्रीनगर, नौचंदी निवासी राकेश कुमार ने कार्यवाहक एसएसपी राजेश कुमार को बताया कि करीब 14 साल पहले उनका पत्नी से तलाक हो गया था। उन्होंने फिर से शादी करने की सोची। कुछ समय पहले उनकी मुलाकात ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी एक महिला से हुई। जिसने उन्हें ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी एक युवती से मिलवाया। दोनों पक्षों में शादी के लिए सहमति भी बन गई। चार मार्च को युवती के परिजनों ने शास्त्रीनगर में पहुंचकर राकेश के साथ सगाई की थी। आरोप है कि शादी के नाम पर युवती के पिता ने सगाई वाले दिन ही खर्च के नाम पर दो लाख रुपये ऐंठ लिए। जिसके बाद युवती परिजनों के साथ राकेश के घर में ही बस गई।
तीस मई को राकेश ड्यूटी पर गए थे तो इस बीच युवती और उसके परिजन घर से 72 हजार रुपये, सोने के कुंडल, कंगन, चेन, अंगूठी और अन्य ज्वैलरी लेकर फरार हो गए। राकेश जब युवती के घर पहुंचे तो परिजनों ने कहा कि यदि शादी करनी है तो दो लाख रुपये और देने होंगे। अब आरोपी युवती के परिजन राकेश से दो लाख रुपये मांग रहे हैं। पैसे नहीं देने पर झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी। कार्यवाहक एसएसपी ने इंस्पेक्टर नौचंदी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें : लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के जेवरात, चार दिन पहले हरिद्वार में हुई थी शादी
पांच शादियां कर चुकी
पुलिस के अनुसार पता चला कि यह महिला कई लोगों से शादी कर चुकी है। बाद में रेप के मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है। यह युवती दुल्हन बनकर पहले भी टीपीनगर, नौचंदी और ब्रह्मपुरी में ठगी कर चुकी है। तलाक के नाम पर भी लाखों रुपये ऐंठे जा चुके हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/