फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bride murder case: Looted car recovered, revealed in postmortem report

दुल्हन हत्याकांड: लूटी गई कार बरामद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

Tue, 01 May 2018 01:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 01 May 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Bride murder case: Looted car recovered, revealed in postmortem report
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे-58 पर लूटपाट के बाद दुल्हन की हत्या के मामले में लूटी गई कार की बरामदगी के बाद पुलिस ने अपनी जांच और तेज कर दी है। पुलिस का मानना है कि हत्यारों का मकसद लूटपाट ही था पर कार को छोड़कर क्यों भागे। इस पर मंथन भी कर रही है। इस वारदात के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से लूटपाट और हत्या का केस दर्ज कराया गया था। आईजी रेंज और एसएसपी ने रविवार को क्राइम ब्रांच के ऑफिस में जाकर जांच की जानकारी ली।

विज्ञापन


दुल्हन महविश परवीन के शव का मुजफ्फरनगर में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महविश को पिस्टल से एक गोली मारी गयी है। पुलिस इसे पेशेवर बदमाशों द्वारा घटना किया जाना मान रही है। परतापुर क्षेत्र के जंगल में उपल्हैड़ा के रास्ते पर जहां कार बरामद हुई है, उससे पुलिस स्थानीय बदमाशों पर ही फोकस कर रही है। कार सिवाया टोल प्लाजा से निकली थी, लेकिन वापस आने के लिए किसी दूसरे रास्ते का इस्तेमाल किया है। लूट में इस्तेमाल की गयी कार पर नंबर भी फर्जी था। असली नंबर की गाड़ी एक होटल मालिक के नाम है और वह गैराज में खड़ी है। 
विज्ञापन


जुटाए कई सुराग
रुखसती के बाद दुल्हन और साथ आए लोग खाने के लिए एक होटल में भी गए थे। क्राइम ब्रांच ने होटल, पेट्रोल पंप, टोल प्लाजा और वारदात स्थल चारों जगहों का बीटीएस डाटा उठाया है। क्राइम ब्रांच ने कुछ लोकल बदमाशों के मोबाइल नंबर हासिल किए हैं। सर्विलांस के माध्यम से घटना वाली रात की इनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। दुल्हन की कार चालक के अलावा उसमें सवार अन्य लोगों की कॉल डिटेल चेक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : ...जब सजी दुल्हन का जनाजा देख कांप उठा लोगों का दिल, फोटो देखकर रो पड़ोगे

दुल्हन के मायके में भी पड़ताल

Bride murder case: Looted car recovered, revealed in postmortem report
up police

पुलिस की एक टीम दुल्हन के गांव में भी गोपनीय ढंग से पड़ताल कर रही है। नजदीकी और ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पता लगाया जा रहा है कि शादी वाले दिन कोई घटना या कुछ ऐसा तो नहीं हुआ जो इस वारदात की वजह बना हो। सीओ मवाना के अनुसार एक रिश्तेदार को लेकर कुछ नाराजगी जरूर है। दुल्हन पक्ष रुखसती में देरी करने का आरोप दूल्हे पक्ष पर लगा रहे हैं। बकौल पुलिस दुल्हन के गहने भी आर्टिफिशियल थे। जाहिर है कि बदमाशों के हाथ कुछ नहीं आया। इसके अलावा वारदात के बाद कार में सवार दूल्हा पक्ष के लोगों ने बताया था कि बदमाशों के कार रुकवाते ही दुल्हन चिल्लाई थी। पुलिस को आशंका है कि शायद दुल्हन बदमाशों में किसी को जानती हो।

सीसीटीवी फुटेज से मिले क्लू
पुलिस की चार टीमों ने इस संबंध में कई तथ्य और सुराग जुटाए हैं। एक टीम ने गाजियाबाद पुलिस की मदद से गाजियाबाद जिले की सीमा से लेकर वारदात स्थल तक हाइवे पर लगे कुछ सीसीटीवी फुटेज चेक की, तो पता चला कि बदमाश पीछे से ही दुल्हन की कार के पीछे लगे थे। करीब 12 किमी पहले उनकी कार ट्रेस हुई है। रात करीब 9.40 बजे ये कार टोल प्लाजा के पास थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed