{"_id":"5f31acec8ebc3e3d0f459d41","slug":"braught-online-mobile-phone-but-found-only-phone-dummy-sardana-news-mrt495660328","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: दो बार ऑनलाइन फोन मंगाने पर निकली डमी, पार्सल देने वाले युवक को थाने ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: दो बार ऑनलाइन फोन मंगाने पर निकली डमी, पार्सल देने वाले युवक को थाने ले गई पुलिस
Tue, 11 Aug 2020 06:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
सरधना पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जनपद में सरधना क्षेत्र के नानू गांव निवासी एक युवक ने ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से एक मोबाइल बुक कराया। उसको जो पार्सल मिला, उसमें मोबाइल की जगह डमी निकली। उसने दोबारा से फिर मोबाइल मंगवाया तो फिर से डमी निकली। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
नानू गांव निवासी जावेद उर्फ सोनू पुत्र अब्दुल के द्वारा एक सप्ताह पूर्व एक कंपनी से ऑनलाइन मोबाइल मंगाया था। आरोप है कि उसे जो पार्सल मिला उसमें मोबाइल की जगह डमी थी। इस दौरान डिलीवरी देने वाला युवक वहां से जा चुका था। युवक ने इसकी जांच पड़ताल करने के लिए एक और मोबाइल बुक किया। दस अगस्त को जैसे ही मोबाइल आया तो युवक ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के सामने युवक ने पार्सल को खोला जिसमें मोबाइल की जगह डमी मिली। उक्त पूरी प्रक्रिया की युवक ने वीडियो भी बनाई। पुलिस पार्सल डिलीवरी करने वाले युवक को थाने ले गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या मामले में क्या बोले ये दिग्गज नेता, सात क्लिक में पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन
वहीं पूछताछ में पार्सल देने वाले युवक ने कहा कि उसका काम केवल पार्सल को व्यक्ति तक पहुंचाने का है। पार्सल के अंदर क्या है क्या नहीं उसे नहीं मालूम। जो भी गड़बड़ी है वह कंपनी की है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/