{"_id":"6032b8b88ebc3ee9210604c3","slug":"brahmapuree-thaane-mein-rishvat-maangane-ka-odiyo-vaayaral-meerut-news-mrt526545861","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुरी थाने में रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मपुरी थाने में रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुरी थाने में रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने में पुलिसकर्मी का रिश्वत मांगने का ऑडियो रविवार वायरल हो गया है। ऑडियो में 20 और एक लाख तक की बात हो रही है। हालांकि पुलिस ने पल्ला झाड़ दिया कि रिश्वत की कोई बात पुलिस वाले की नहीं हुई है।
धोखाधड़ी के मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने फिरोज और उसके दो भाई नामजद आरोपी बनाए। उनके खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। दो दिन पहले फिरोज एक साथी के साथ ब्रह्मपुरी थाने में पहुंचा। जहां पर उसकी मुलाकात इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र सक्सेना से हुई। उसके बाद थाने के एक पुलिसकर्मी से फिरोज से एक लाख रुपये की मांग की।
ऑडियो में 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की बात हो रही है। रविवार फिरोज ने यह ऑडियो वायरल कर दी। जानकारी लगने पर थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने इंस्पेक्टर क्राइम से भी मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तर्क दिया है कि ऑडियो में फिरोज कि पुलिसकर्मी से कोई बातचीत नहीं है। सरोज और उसका दोस्त आपस में ही 20 हजार से एक लाख रुपये की बात पुलिस को देने की बात कर रहे हैं। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो