फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bpharma student dies after being cut on his neck by Chinese manjha on the highway in Meerut

मेरठ में खौफनाक घटना: चाइनीज मांझे ने ली बीफार्मा छात्र की जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 23 Sep 2021 11:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Sep 2021 11:15 PM IST
सार

मेरठ में हाईवे पर गुरुवार को एक खौफनाक हादसा हो गया। यहां एक बीफार्मा छात्र की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई। वह गर्दन कटने पर लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गया। इसके बाद युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bpharma student dies after being cut on his neck by Chinese manjha on the highway in Meerut
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में खतरनाक चाइनीज मांझे ने गुरुवार को बीफार्मा छात्र की जान ले ली। छात्र बाइक से खतौली जा रहा था। दिल्ली-देहरादून हाईवे (रुड़की रोड) पर मांझे की चपेट में आ गया। गर्दन कटने से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।  

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के खतौली के रसूलपुर कैलोरा गांव निवासी चंद्रपाल का छोटा बेटा अजय (24 वर्ष) बीफार्मा कर रहा था। लावड़ में अपने मामा राजपाल के यहां रह रहा था और पल्हैड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में काम सीख रहा था। अजय की भाभी का दो दिन पहले चारा काटने वाली मशीन से हाथ कट गया था। वह मेरठ शहर के एक अस्पताल में भर्ती है। गुरुवार को उसे देखने के बाद अजय बाइक से अपने गांव रसूलपुर कैलोरा जा रहा था। रुड़की रोड पर चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। उसकी गर्दन बुरी तरह से कट गई। लहूलुहान होकर अजय बाइक से सड़क पर गिर गया। यह देख मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए अजय को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक, मांझे से गर्दन में गहरा कट लग गया था। कई नसें कट गई थीं। जिस वजह से काफी खून बह गया और अजय को बचाया नहीं जा सका। पुलिस से घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रसूलपुर कैलोरा गांव में रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का जाल: कई मदरसों को फंडिंग करता है बीएससी पास मौलाना कलीम, लोगों को ऐसे करता था भ्रमित

परिवार में मचा कोहराम
अजय घर में सबसे छोटा था और सबका राज दुलारा था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बड़े भाई कृष्ण, लक्ष्मण, अंकुर व माता बृजेश का रो-रोकर बुरा हाल है। माता बृजेश रोते हुए कह रही थी कि बेटा बीफार्मा कर अधिकारी बनना चाहता था। विलाप करते हुए मां बार-बार बेहोश हो रही थी। परिजनों के अनुसार अजय पढ़ने में होशियार था। गांव में जिसे भी हादसे की जानकारी हुई वह सन्न रह गया। जो जैसे था चंद्रपाल के घर पहुंच गया। परिजनों ने बताया कि अजय की मां और एक भाई भी मेरठ गए थे। वह अस्पताल से लौट आए थे। अजय थोड़ा लेट हो गया था।

हेलमेट से उलझते हुए गर्दन में जा फंसा मांझा
अजय ने हेलमेट भी लगा रखा था। मांझा हेलमेट के बाद उसकी गर्दन में जा फंसा और बुरी तरह से गर्दन को काट दिया। मौके पर कुछ लोगों ने मांझा को निकाला, लेकिन पूरा मांझा नहीं निकला। अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि गर्दन बहुत ही ज्यादा कट गई थी। 

यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज
 
चाइनीज मांझा की बिक्री रोकने में प्रशासन में नाकाम
प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं थम रही है। तमाम दावों के बाद भी प्रशासन चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने में नाकाम रहा है। चाइनीज मांझे से बेजुबानों के साथ इंसानों की जान भी खतरे में है। कई ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोग खतरनाक मांझे से लहूलुहान हो चुके हैं। उनकी जान जाते-जाते बची है। रुड़की रोड पर भी कई दुपहिया वाहन चालक चाइनीज मांझे की चपेट में आ चुके हैं।

खतरे के बाद भी नहीं मान रहे लोग
रुड़की रोड पर पतंगबाजी अधिक होती है। ज्यादातर लोग चाइनीज मांझे का प्रयोग करते हैं।  पहले भी रुड़की रोड पर कई बार हादसे हो चुके हैं। प्रशासन लगातार लोगों से चाइनीज मांझे का प्रयोग न करने की अपील करता रहा है लेकिन, इसके बाद भी लोग चाइनीज मांझे का प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed