{"_id":"614f830b8ebc3e04cf0721f5","slug":"boy-went-with-girl-student-father-under-custody-meerut-news-mrt5579059102","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को लेकर युवक फरार, पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को लेकर युवक फरार, पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा को लेकर युवक फरार, आरोपी का पिता हिरासत में
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव से दूसरे समुदाय का युवक एक छात्रा को लेकर शनिवार को फरार हो गया। परिजनों को मामले की जानकारी मिली तो उनमें रोष फैल गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया और पीड़ित परिवार को शांत कराया।
शनिवार को खनौदा गांव निवासी एक युवक गांव की ही एक छात्रा को बहलाकर ले गया। परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी के घर जाकर विरोध जताया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में कुछ ही देर में बात आग की तरह फैल गई और ग्रामीणों में रोष फैल गया। थाने पहुंचे परिजनों ने युवक की गिरफ्तारी के लिए हंगामे का प्रयास किया।
पुलिस ने परिजनों को आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस युवक के बारे में पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।