फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bowler Raunak Bhati has been selected for the Muzaffarnagar Premier League.

Meerut News: गेंदबाज रौनक भाटी का मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग में चयन

Sat, 31 Jan 2026 07:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 31 Jan 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Bowler Raunak Bhati has been selected for the Muzaffarnagar Premier League.
तेज गेंदबाज रौनक भाटी का मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग में चयन। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
मवाना। रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल परिसर में चल रही रुद्रा क्रिकेट एकेडमी के तेज गेंदबाज रौनक भाटी का मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग में चयन हो गया है। रौनक भाटी मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग में मेडिकल मेवरिक्स की टीम की ओर से खेलेंगे।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में फरवरी माह के अंत में शुरू होने जा रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग में खेलने वाले खिलाडियों की 30 जनवरी को नीलामी हुई। नीलामी में रुद्रा क्रिकेट एकेडमी के ग्राम भिडवारा मवाना निवासी तेज गेंदबाज रौनक भाटी पुत्र मदन सिंह भाटी ने भाग लिया। मेडिकल मेवरिक्स टीम ने रौनक भाटी को 1 लाख 10 हजार रुपये में खरीदा। इस लीग का शुभारंभ फरवरी माह के अंत में होगा। रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी सिंह ने रौनक भाटी को बधाई दी। उप प्रधानाचार्य निशांक त्यागी, मार्केटिंग हैड साजन काकरान, खेल अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा तथा प्रशासनिक अधिकारी अनुज नागर ने रौनक भाटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed