{"_id":"5e6cadf98ebc3ea4ca1ec6ed","slug":"bottle-full-of-liquor-thrown-at-religious-place-in-kharkhoda-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: साप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, खरखौदा में धार्मिक स्थल पर फेंकी शराब से भरी बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: साप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, खरखौदा में धार्मिक स्थल पर फेंकी शराब से भरी बोतल
Sat, 14 Mar 2020 03:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 14 Mar 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के खरखौदा में कुछ शरारती तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। क्षेत्र स्थित एक धार्मिक स्थल पर शुक्रवार देर रात कुछ शरारती तत्वों ने शराब की बोतल फेंक दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। वहीं मदरसे के कारी ने थाने पहुंचकर अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजली बंबा पुलिस चौकी के नजदीक हापुड़ रोड़ पर पीएसी गेट के सामने स्थित जुबेदा मस्जिद मदरसा में देर रात्रि अज्ञात लोगों ने शराब से भरी बोतल फेंक दी।
विज्ञापन
शरारती तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। वहीं मदरसा प्रबंधकों ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन