{"_id":"5fe4f96f8ebc3e3d56435be0","slug":"body-of-iffco-officer-reached-funeral-mawana-news-mrt5172658160","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफ्को के अधिकारी का शव पहुंचा, अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफ्को के अधिकारी का शव पहुंचा, अंतिम संस्कार
विज्ञापन

मवाना(मेरठ)। प्रयागराज फूलपुर स्थित इफ्को इकाई के पी-1 प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव की चपेट में आने से दो अधिकारियों की मौत हो गई थी। इनमें एक अधिकारी मवाना के मोहल्ला रामबाग के रहने वाले थे। बृहस्पतिवार को उनका शव मवाना लाया गया। इसके बाद दोपहर को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
मोहल्ला रामबाग निवासी बीपी सिंह फूलपुर स्थित इफ्को में सहायक प्रबंधक यूरिया-1 के पद पर तैनात थे। परिवार में पत्नी विमलेश के अलावा दो बेटियां प्रिया सिंह(16) और अनन्या सिंह(12) हैं। परिवार के साथ वह इफ्को परिसर स्थित जीसी- 94 कॉलोनी में रहते थे। बीपी सिंह पांच भाइयों में सबसे बड़े हैं। बृहस्पतिवार सुबह बीपी सिंह का शव मवाना में उनके आवास पर लाया गया। इस दौरान काफी लोग जमा हो गए। बीपी सिंह की पत्नी, बेटियों, पिता पृथ्वी सिंह और मां फूलवती का रो रोकर बुराहाल था। हस्तिनापुर रोड स्थित श्मशान घाट में छोटे भाई मुकेश ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल रहे।