{"_id":"5dd6aefc8ebc3e54a926bcc9","slug":"blame-is-on-many-accused-for-religious-slogans-in-deoband-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन धार्मिक नारा लगवाने का आरोप, शिकायत करने पर चौकी इंचार्ज बोले- तबीयत खराब है सुबह आना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन धार्मिक नारा लगवाने का आरोप, शिकायत करने पर चौकी इंचार्ज बोले- तबीयत खराब है सुबह आना
Fri, 22 Nov 2019 01:34 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
इरतजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद के देवबंद में असामाजिक तत्वों ने एक समुदाय के व्यक्ति से जबरन धार्मिक नारा लगवाने की कोशिश की। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
नगर के मजनूवाला रोड निवासी इरतजा बुधवार रात खाना खाने के बाद टहल रहे थे। इरतजा ने बताया कि सरकारी अस्पताल के निकट बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें ताऊ कहकर संबोधित किया और रोक लिया। तीनों ने उनसे धार्मिक नारा लगाने को कहा। इरतजा ने मना किया तो वे उनका पीछा करते हुए आतंकित करने लगे। सुभाष चौक पर पहुंचने से पहले ही तीनों युवक फरार हो गए। इरतजा ने बताया कि रात में ही वह रेलवे रोड पुलिस चौकी इंचार्ज के पास पहुंचे और शिकायत की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: बच्चों को पढ़ाकर लौट रहे इमाम से बदसलूकी, दर्जन भर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर सुबह आने को कहा। सुबह इरतजा ने पूरी बात एक वीडियो में रिकॉर्ड की, जो कि वायरल हो गई। ऐसे में पुलिस व खुफिया विभाग हरकत में आ गया और जांच शुरू कर दी। वहीं एसपी देहात विद्या सागर मिश्र का कहना था कि मामले को दिखवाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/