यूपी: बच्चों को पढ़ाकर लौट रहे इमाम से बदसलूकी, दर्जन भर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में सरधना की एक मस्जिद से बच्चों को पढ़ाकर घर लौट रहे बाइक सवार इमाम से कुछ युवकों ने सरेराह बदसलूकी की। दबंगों ने इमाम के साथ मारपीट की और साथ ही एक धार्मिक नारा लगाने के लिए मजबूर किया।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के जौला निवासी इमाम इमलाकुर्ररहमान मेरठ के सरधना की एक मस्जिद में बच्चों को तालीम देते हैं। रविवार को भी वह बच्चों को पढ़ाकर बाइक से अपने गांव जौला थाना बुढ़ाना क्षेत्र में लौट रहे थे। यहां मेरठ करनाल मार्ग पर उन्हें कुछ दबंग युवकों ने रोक लिया।
बकौल इमाम दबंगों ने उनके साथ मारपीट की और बदसलूकी करते हुए एक नारा लगाने के लिए मजबूर किया। इमाम के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उन्हें युवकों के चंगुल से छुड़ाया।
पुलिस ने इमाम की तहरीर पर दस-बारह अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/