फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKYU workers protest against petrol diesel and gas prices at Sivaya toll plaza

यूपी: महंगाई के विरोध में भाकियू का सिवाया टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन, गैस सिलिंडर सिर पर रखकर की नारेबाजी

Thu, 08 Jul 2021 05:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Jul 2021 05:34 PM IST
सार

भाकियू कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सिवाया टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
BKYU workers protest against petrol diesel and gas prices at Sivaya toll plaza
भाकियू कार्यकर्ताओं ने सिवाया टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया. - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का धरना लगातार 44वें दिन भी सिवाया टोल प्लाजा पर जारी रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व व राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि सरकार जनता को गन्ने की तरह इस्तेमाल कर रही है और बेहिसाब टैक्सों के कोल्हू में पेल रही है। देश की अधिकांश जनता अघोषित दिवालियापन की दहलीज पर खड़ी है और ऊपर से मोदी सरकार जनता को राहत देने के बजाय बर्बाद करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


वहीं महंगाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने सिवाया टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर से हॉर्न बजाकर व गैस सिलिंडर सिर पर रखकर केंद्र की बहरी सरकार तक महंगाई की आवाज पहुंचाने को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल के दामों में उछाल आ रहा है। रसोई गैस महंगी होने से गरीब-मजदूर की थाली से रोटी छिनती नजर आ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द महंगाई कंट्रोल में करने की मांग की। धरने में बबलू जाटौली, मोनू छुर्र, आकाश सिरोही, उज्ज्वल सरूरपुर, गौरव इलमसिंह, विनीत सांगवान, मिन्टू दौरालिया, सुशील कुमार पटेल, निशांत, हर्ष मलिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed