फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Tomar staged a symbolic protest in the tehsil

Meerut News: भाकियू तोमर ने तहसील में दिया सांकेतिक धरना

Tue, 30 Dec 2025 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
BKU Tomar staged a symbolic protest in the tehsil
भाकियू तोमर के कार्यकर्ता तहसील में धरना देते हुए। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भाकियू तोमर ने तहसील में सांकेतिक धरना दिया और 10 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को देकर समाधान कराए जाने की मांग की।
भाकियू के जिलाध्यक्ष इंतजार देशवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में लगभग दो घंटे धरना दिया। एसडीएम को दिए ज्ञापन में गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्सिंटल करने, किसान आयोग का गठन, स्मार्ट मीटर पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, किसानों को 60 वर्ष के बाद 10 हजार रुपये पेंशन देने, डाई या यूरिया किसानों को जमीन के आधार पर दिए जाने, मेरठ में दिल्ली और ऋषिकेश की तरह एम्स हास्पिटल दिए जाने, मोहम्मदपुर खेड़ी व बूढ़ी गंगा की सफाई कराने, मुन्नी पत्नी खजान का नाम फर्द में शामिल कराने, बहसूमा में राम कटोरी मोहल्ले में बिजली की लाइन लगवाने आदि मांगें रखी। कहा कि तहसील में किसानों का कोई कार्य बिना पैसे दिए नहीं होता है, उसका समाधान किया जाए। धरने में अभिषेक चौधरी, निखिल चौधरी, अब्बास सैफी, शुभम लांबा, सबी अहमद, मुंसफ अली, अमित चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed