फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU march to Delhi: Workers left from Western UP in private vehicles and trains

BKU का दिल्ली कूच: रामलीला मैदान के लिए कार्यकर्ता रवाना, मेरठ में टोल फ्री कराया, राकेश टिकैत ने कही ये बात

Thu, 14 Mar 2024 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Mar 2024 01:08 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया। मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता सुबह साढ़े दस बजे से दिल्ली के लिए अलग-अलग वाहनों से व ट्रेन से रवाना हुए। वहीं मेरठ में काशीपुर टोल प्लाजा पर टोल फ्री करा दिया गया।

विज्ञापन
BKU march to Delhi: Workers left from Western UP in private vehicles and trains
हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एमएसपी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आज दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं। इसके लिए निजी वाहनों और ट्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर रामलीला मैदान पर एकत्र होंगे।

विज्ञापन

 

जहां पुलिस रोकेगी वहीं होगी पंचायत: राकेश टिकैत 
किसानों के दिल्ली कूच के बीच भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में दिल्ली महापंचायत में आ रहे किसानों को पुलिस प्रशासन गांव में जाकर रोकने का काम कर रहा है, जो भी थाना किसानों को रोकेगा हम वहीं पर पंचायत करेंगे। यह देश का किसान और आम नागरिक है, कोई दूसरे देश का नहीं।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन की किसान मजदूर पंचायत दिल्ली में आज आयोजित की जा रही है। मेरठ में काशी टोल प्लाजा पर एकत्र होकर दिल्ली के लिए भाकियू कार्यकर्ता रवाना हुए। कार्यकर्ता एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने की मांग और किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

BKU march to Delhi: Workers left from Western UP in private vehicles and trains
भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

जनपद मेरठ के किसान भाकियू जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों गाड़ियों, महिंद्रा पिकअप, छोटे हाथी में सवार होकर काशी टोल प्लाजा पर पहुंचे।

इस दौरान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत भी पहुंच गए। कुछ कार्यकर्ताओं और किसानों के इंतजार के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने मेरठ एक्सप्रेस वे पर बीचो-बीच पल्ला बिछा लिया। इसके बाद किसानों को लेकर गौरव टिकैत भी बैठ गए। इस दौरान किसानों ने हुक्का सुलगा लिया और हाईवे पर ही अपने वाहन खड़े कर दिए।

कुछ कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा की दिल्ली जाने वाली सभी टोल लाइनों पर से बूम हटा दिए और टोल फ्री करा दिया, जिससे ट्रैफिक अव्यवस्थित हो गया। उसके बाद चौधरी गौरव टिकैत के निर्देश पर जिलाध्यक्ष डॉ.अनुराग चौधरी ने सभी को समझाया और फिर अपने साथ लेकर दिल्ली रामलीला ग्राउंड के लिए रवाना हो गए।

BKU march to Delhi: Workers left from Western UP in private vehicles and trains
टोल पर हंगामा करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

रामलीला मैदान के लिए किसानों ने किया कूच
रामलीला मैदान पर संयुक्त मोर्चा की पंचायत में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर जनपद से किसानों ने कूच किया। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में किसान रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुपर फास्ट ट्रेन में सवार होकर किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, बायवाला और वाया शामली होते हुए भी जिले के किसान दिल्ली रवाना हुए हैं।

BKU march to Delhi: Workers left from Western UP in private vehicles and trains
गाड़ियों से निकले कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन से दिल्ली पहुंचेंगे कार्यकर्ता
सहारनपुर के भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने बताया कि जनपद से एक हजार कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच करने की तैयारी की। नानौता और रामपुर मनिहारान विकासखंड के कार्यकर्ता ट्रेन से वाया शामली दिल्ली पहुंचेंगे।

नागल, देवबंद आदि क्षेत्रों के कार्यकर्ता ट्रेन से वाया मेरठ दिल्ली जाएंगे जबकि बडी संख्या में किसान अपने वाहनों से भी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि बिजली अधिनियम को वापस लेने, लखीमपुर खीरी घटना के पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने सहित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली में किसान महापंचायत का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed