{"_id":"5f61c8078ebc3e1f8a4fe49e","slug":"bjp-workers-is-cleanliness-drive-for-pm-modi-s-birthday-but-during-which-social-distancing-was-not-followed-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले चलाया सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले चलाया सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
Wed, 16 Sep 2020 01:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजनौर में सफाई अभियान चलाया। हालांकि सफाई के नाम पर सिर्फ खाना-पूर्ति की गई। वहीं इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बागपत बवाल: पुलिस की जरा सी चूक और मोहल्ला बन गया जंग का मैदान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले शहर में प्रदर्शनी चोक पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ता सफाई के नाम पर सिर्फ खाना-पूर्ति ही करते नजर आए। उनकी रुचि सफाई में कम, फोटो खिंचवाने में ज्यादा थी।
विज्ञापन
वहीं वीडियो बनती देख एक भाजपा महिला कार्यकर्ता दूसरी महिला कार्यकर्ता से झाड़ू लेकर सफाई करने लगी। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके स्वच्छ भारत अभियान के लिए सफाई का कार्य किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/