फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP will win more than 350 seats in 2022

2022 में 350 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा

Fri, 23 Jul 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP will win more than 350 seats in 2022
2022 में 350 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा
विज्ञापन

मवाना/बहसूमा। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश में भाजपा 350 सीटें जीतेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शांति है। प्रांशु दत्त द्विवेदी ने यह विचार ऋषभ एकेडमी सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा प्रदेश अपराध मुक्त भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त हो चुका है। पीएम मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम हो या अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का काम हो, वैश्विक महामारी कोरोना से सफलता पूर्वक लड़ने का काम हो या 80 करोड़ परिवारों तक निशुल्क राशन वितरण का काम हो, सभी कार्यों को भाजपा सरकार ने सफलतापूर्वक पूरा किया है। उन्होंने कहा कि जहां पहले बिजली और सरकारी नौकरियां एक जिले में एक जाति तक सीमित थी। वहीं आज बिजली, नौकरी आदि सभी सुविधाएं पूरे प्रदेश को पूरी पारदर्शिता से मिल रही है। युवा ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम के आशीर्वाद स्वरूप प्रांशु दत्त को फरसा भेंट किया गया। वहीं स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। अध्यक्षता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा व संचालन जिला मंत्री गौरव राणा ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल, निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा, प्रदेश मंत्री नीतीश मलिक, प्रदेश मंत्री आयुष पंवार, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा गोविंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, सौरभ शर्मा, राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। बस स्टैंड पुलिस चौकी पर भाजपा नेता आकाश गुर्जर ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान विनोद खटीक, गौरव चौधरी, सतेंद्र, विशाल, अरुण, नवीन, मोहित, रोबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, बहसूमा में रामराज स्थित गुरुद्वारे के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। नगर अध्यक्ष विकास बंसल, सुदर्शन गोयल डॉ. श्रीपाल कोहली विधि चंद शर्मा, राजीव छाबड़ा, विपिन मनचंदा आदि मौजूद रहे। उनका मेरठ से बिजनौर जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
हस्तिनापुर/दौराला। गांव गणेशपुर में शिव चौक पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी का ग्राम प्रधान आशु त्यागी व भाजपा जिला मंत्री सुनील पोसवाल के नेतृत्व में युवाओं ने स्वागत किया। जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री अमर खटीक, सौरव शर्मा, दीपक धमीजा, गौरव राणा, ग्राम प्रधान रानी नंगला, सोनवीर पोसवाल, प्रधान प्रवीण नागर, विजयपाल त्यागी, श्यामलाल गुप्ता, पप्पू दरोगा, कोमल त्यागी, कुलदीप त्यागी, रुपक पोसवाल, सोमपाल भाटी, रामअवतार शर्मा, मनोज गुर्जर आदि मौजूद रहे।
वहीं, दौराला में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम और प्रांशु दत्त द्विवेदी का पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान वरुण गोयल, गौरव चौहान, विनय शर्मा, मोहन किनौनी, डॉ. विजय शर्मा, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
सम्मेलन में अधिक से अधिक पहुंचे किसान
बहसूमा। सरधना विधानसभा के गांव दादूपुर में 25 जुलाई को होने वाले किसान सम्मेलन के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोक दल वरिष्ठ व किसान नेता नेता राममेहर सिंह गुर्जर ने दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
राममेहर गुर्जर ने कहा कि कोरोना बीमारी की चपेट में आने से सैकड़ों परिवार बर्बाद हो गए। कोरोना पीड़ित के अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं श्मशान में जगह नहीं, डेड बॉडी को जलाने के लिए लकड़ी नहीं, डेड बॉडी गंगा में तैरती हुई देखी गई लेकिन सरकार व्यवस्था नहीं बना पाई। भाजपा सरकार में अपराध चरम पर है, महंगाई आसमान छू रही है। बृहस्पतिवार को मारवाड़ी, बड़ागांव, कुंडा, पिनाई, दौलतपुर, लोहिया शाहपुर में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान महावीर सिंह, हरि प्रकाश, योगेश पोसवाल, प्रदीप सुनील गुर्जर, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
जल्द हो किसानों की समस्याओं का समाधान
हस्तिनापुर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खादर क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया।

भाकियू के राष्ट्रीय सलाहकार ने किशोरपुर, मखदुमपुर, बस्तोरा नारंग, पहाड़पुर, दूधली खादर, भीमकुंड आदि गांवों का दौरा किया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भाकियू (तोमर) 15 दिनों के बाद तहसील में धरना प्रदर्शन करेगी। इस दौरान ओमवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष अनिल चिकारा, मवाना युवा ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार राणा, ठाकुर कृष्णपाल, डॉ. ब्रजमोहन, राहुल, चौधरी तरुण, गुड्डू पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed