फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Rally in Meerut: Read 10 big things about PM Modi rally

PM Modi Rally: पीएम मोदी की रैली की 10 बड़ी बातें, मुस्लिम बहनों से भ्रष्टाचार तक, बोले-नहीं बचेंगे लूटने वाले

Sun, 31 Mar 2024 06:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 31 Mar 2024 06:16 PM IST
सार

PM Modi Rally in Meerut : क्रांतिधरा मेरठ से चुनावी शंखनाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तीन तलाक पर बने कानून ने हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी को बचाया है। उन्होंने कहा कि आज बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी भी सलाखों के पीछे हैं। पढ़िए पीएम मोदी की रैली की 10 बड़ी बातें-

विज्ञापन
BJP Rally in Meerut: Read 10 big things about PM Modi rally
मेरठ में पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में हुए चौधरी चरण सिंह सम्मान समारोह रैली में कहा कि कुछ लोग भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई से बौखला गए हैं। मोदी का मंत्र है भ्रष्टाचार को हटाओ और वो कहते हैं कि भ्रष्टाचारी बचाओ। यह दो खेमों की लड़ाई है। एक खेमा एनडीए भ्रष्टाचारियों को हटाने के लिए खड़ा है तो इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए लड़ रहा हैं। पढ़िए पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें-

विज्ञापन

1. 17 हजार करोड़ रुपये जिनके धन लूटे गए थे, हमने उसे वापस लौटा दिया है। 

2. भ्रष्टाचारी कितना भी बड़ा हो उस पर एक्शन होगा। जिसने देश को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा। हमारी सरकार लोगों का लूटा गया धन लौटाने की योजना पर काम कर रही है। ईडी ने जो संपत्तियां जब्त की हैं उनका रिकॉर्ड मिला तो जिनका पैसा है, वह उन्हें लौटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

3. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार में बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट तक से जमानत नहीं मिल रही है और कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

4. प्रधानमंत्री ने कहा कि हालात ये है कि लोगों के बिस्तर, आलमारी और वाशिंग मशीनों से नोटों के ढेर निकल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बेईमानों ने जिन लोगों का पैसा लूटा है उन्हें लौटाना भी पड़ रहा है।

विज्ञापन

5. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी चौधरी चरण सिंह का सम्मान नहीं किया। जब रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह सदन में बोलने के लिए खड़े हुए तो उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई, उन्हें अपमानित किया गया। लेकिन हमारी सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का काम किया है।

6. प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 का चुनाव विकसित भारत के लिए है। यह चुनाव भारत को दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएगा। उनकी सरकार ने अभी से तीसरे कार्यकाल का रोडमैप तैयार कर लिया है और 100 दिनों की योजना बनाकर काम कर रहे हैं।

7. उन्होंने कहा कि सबको असंभव लगता था कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। इसके साथ ही तीन तलाक, महिला आरक्षण, धारा 370, वन रैंक वन पेंशन, जैसे मुद्दे भी सबको असंभव लगते थे। ब्रज में कान्हा और राधा ने तो हर बार की तरह होली खेली लेकिन इस बार रामलला ने भी खूब होली खेली। उनकी सरकार ने इन सब कामों को संभव बनाया।

8. पीएम मोदी ने कहा कि तीन तलाक पर बने कानून ने हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी को बचाया है। नारी शक्ति वंदन के साथ-साथ पुलिस और अर्धसैनिक बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally Photos: लोगों में भारी उत्साह, पीएम मोदी की एक झलक पाने को लोग बेताब, मुखौटे लगाकर पहुंचे दर्शक

9. प्रधानमंत्री मोदी बोले कि मुद्रा और नमो ड्रोन जैसी तमाम योजनाअओं से महिलाओं को लाभ मिल रहा है। मोदी की गारंटी है कि देश की तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने पर काम किया जा रहा है।

10. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के घटक देश को तोड़ने का काम करते रहे हैं। तमिलनाडु के कच्चाथीवू जिसे टापू के नाम से जानते हैं, को कांग्रेस ने गैर जरूरी बताते हुए छोड़ दिया था। उन्होंने मां भारती का एक अंग काट कर अलग कर दिया था। देश कांग्रेस के रवैये की कीमत चुका रहा है और इंडी गठबंधन के डीएमके जैसे घटक दलों के मुंह पर ताला लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले- बड़े-बड़े सत्ताधारी जेल में, जमानत के लिए काट रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed