{"_id":"56fc37d54f1c1b3448f012d8","slug":"bjp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यापारियों ने भाजपा कार्यालय घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा व्यापारियों ने भाजपा कार्यालय घेरा
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Thu, 31 Mar 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
मुकुंदी देवी धर्मशाला में भाजपा महानगर अध्यक्ष का घेराव करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारियों का आंदोलन तेज हो गया है। बुधवार को मेरठ संघर्ष समिति ने भाजपा महानगर कार्यालय का घेराव किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज समेत अन्य नेताओं और एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ नारेबाजी की। बृहस्पतिवार को कैंट विधायक का घेराव होगा।
ऑल इंडियन बुलियन ज्वैलर्स स्वर्णकार फेडरेशन के बैनर तले देशभर में सर्राफा व्यापारी एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को मेरठ की संघर्ष समिति के नेतृत्व में सर्वेश सर्राफ, नरेंद्र माहेश्वरी, जितेंद्र वर्मा, विपिन अग्रवाल, हर्ष कुमार जैन, अनुज, चंद्र मोहन, मुकुल अग्रवाल, सचिन मंगा, अनुराग अग्रवाल, गुलफाम, खुर्शीद आदि नगर निगम स्थित मुकंदी देवी धर्मशाला भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने भाजपा महानगर अध्यक्ष का घेराव कर एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा नेता नरेंद्र उपाध्याय, अशोक चौधरी, ओमकार त्यागी, राजीव रस्तोगी, अमित शर्मा, मनोज, गिरीश मोहन गुप्ता मौजूद रहे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा भी सर्राफा व्यापारियों के पास पहुंचे, जहां उन्हें मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
आज कैंट विधायक का घेराव
शहर सर्राफा स्थित महादेव मंदिर में संघर्ष समिति की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि बृहस्पतिवार को कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का घेराव किया जाएगा। इस दौरान सर्वेश सर्राफ, नरेंद्र माहेश्वरी, लोकेश अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, संत कुमार वर्मा, डॉ. संजीव अग्रवाल मौजूद रहे।
सपा सर्राफा व्यापारियों के साथ
बुधवार को कुछ व्यापारियों ने उत्पादन शुल्क आयुक्त कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष गोयल अग्रवाल ने उन्हें समर्थन दिया है। कहा कि कांग्रेस ने 2012 में भी सर्राफा व्यापारियों पर एक्साइज ड्यूटी थोपी थी। जब भी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने व्यापारियों का साथ दिया था। सपा इस बार भी व्यापारियों के साथ है।
सांसदों का घेराव करने निकले ज्वेलर्स
दिल्ली। नई दिल्ली में भी एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को दिल्ली के ज्वेलर्स सांसदों का घेराव करने निकले। लेकिन केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन का आवास बंद मिला। नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी के आवास तक पहुंचने से पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। करीब चार घंटे तक संसद मार्ग थाने में बिठाने के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।