फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA Somendra Tomar has filed a lawsuit against director of the film 'zila Gorakhpur'

फिल्म ‘जिला गोरखपुर’ के निर्देशक पर भाजपा विधायक ने कराया मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Aug 2018 05:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 01 Aug 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Somendra Tomar has filed a lawsuit against director of the film 'zila Gorakhpur'
फाइल फोटो

फिल्म ‘जिला गोरखपुर’ के निर्देशक विनोद तिवारी के खिलाफ मेडिकल थाने में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर मेडिकल पुलिस ने यह कार्रवाई की है। भाजपा विधायक ने शिकायत की थी कि फिल्म के पोस्टर से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। फिल्म का पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर ने तहरीर दी है। तहरीर में विधायक ने आरोप लगाया कि फिल्म के गलत पोस्टर वायरल किए गये हैं। जिनसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। फिल्म के पोस्टर में एक गलत तस्वीर पेश की गई है। जिसमें भगवा रंग में एक राजनीतिक हस्ती पोस्टर में खड़ी दिखाई पड़ रही है। एसओ मेडिकल ने बताया कि भाजपा विधायक की तहरीर पर फिल्म ‘जिला गोरखपुर’ के निर्देशक विनोद तिवारी के खिलाफ धारा 295 (क) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

फिल्म के पोस्टर पर विवाद जारी

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार गोरखपुर की पृष्ठभूमि पर प्रस्तावित फिल्म ‘जिला गोरखपुर’ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता की तरफ से रविवार को लखनऊ के विभूति खंड थाने में भी केस दर्ज कराया गया था। फिल्म के पोस्टर में एक गलत तस्वीर दिखाने का आरोप है। फिल्म के इस पोस्टर से विवाद की स्थिति बन गई है। जिसमें भगवा रंग के कपड़ों में एक व्यक्ति को उगते हुए सूरज के सामने खड़ा दिखाया गया था। पोस्टर दिखाए गए व्यक्ति के हाथ में पिस्टल भी दिखाई गई है।

एलआईयू हुई सतर्क
‘जिला गोरखपुर’ फिल्म के पोस्टर के वायरल होने के बाद लखनऊ से मामला मेरठ तक पहुंच गया। पुलिस को अंदेशा है कि हिंदू संगठनों के लोग कहीं सड़कों पर न उतर आएं। इसके लिए थाना प्रभारियों के अलावा एलआईयू की टीम भी अलर्ट हो गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed