फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader attacked on girls in Meerut and ruckus

भाजपा का झंडा लगी कार में युवकों ने मचाया उत्पात, युवतियों से छेड़छाड़

Thu, 16 May 2019 03:52 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 16 May 2019 03:52 AM IST
सार

वेस्ट एंड रोड पर छुट्टी के समय किया हुड़दंग, छात्राओं को भी नहीं बख्शा
बाइक में साइड मारकर फौजी और उनकी पत्नी को गिराया, धमकी भी दी
सदर बाजार पुलिस बोली, तहरीर ही नहीं मिली तो क्या कार्रवाई करें, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
BJP leader attacked on girls in Meerut and ruckus
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

वेस्ट एंड रोड पर भाजपा का झंडा लगी कार में सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। स्कूटी सवार युवती पर फब्तियां कसीं, छात्राओं से छेड़छाड़ की, कार की टक्कर से बाइक से जा रहे फौजी को गिरा दिया। विरोध किया, तो फौजी और उनकी पत्नी को धमकाया। इस मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


मामला बुधवार दोपहर का है। एक बलेनो कार के आगे भाजपा का झंडा लगा हुआ था। पीछे के शीशे पर शिवसेना के नेता का पद लिखा हुआ था। शीशों पर कलर फिल्म चढ़ी हुई थी। कार में तीन-चार युवक थे। पहले इन युवकों ने बांबे बाजार की तरफ अचानक कार के ब्रेक लगाए और पैदल जा रही युवती की तरफ अश्लील कमेंट्स किए।
विज्ञापन


इसके बाद कार का म्यूजिक सिस्टम तेज आवाज में बजाना शुरू कर दिया। यहां से कार सवार वेस्ट एंड रोड पर पहुंचे और आने-जाने वाली लड़कियों व छात्राओं पर कमेंट्स करने लगे। स्कूटी सवार दो युवतियों को कार की साइड मारकर गिराने की कोशिश की। युवती बाल-बाल बचीं और शोर मचा दिया। युवतियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। यूपी 100 और सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजी ने किया पीछा, आरोपी फरार
मवाना रोड स्थित भगत लाइन में तैनात एक फौजी अपनी पत्नी के साथ कैंट क्षेत्र में आए थे। कार सवार युवकों ने बाइक में साइड मारकर फौजी और उनकी पत्नी को गिरा दिया। फौजी को गिराने के बाद कार से उतरकर उन्हें धमकी दी और फरार हो गए। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस से फौजी ने कहा कि ऐसे तो कोई भी गुंडई करेगा और पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, यह तो जंगलराज है। फौजी ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस इस कार की पहचान कर सरेआम दहशत फैलाने वाले इन बदमाशों को गिरफ्तार करे।

इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। यूपी 100 पुलिस की गाड़ी खड़ी थी, जहां कुछ लोगों ने कार सवार युवकों पर धमकी देने का आरोप लगाया था। कार का कोई सुराग नहीं लगा। - नरेश कुमार, एसएसआई सदर बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed