फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Kisan Sammelan: Union Minister Smriti Irani address the public in meerut Today

भाजपा का किसान सम्मेलन: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किसानों को किया संबोधित, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

Fri, 18 Dec 2020 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 18 Dec 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Sammelan: Union Minister Smriti Irani address the public in meerut Today
कृषि सम्मेलन, मेरठ - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के बारे में भ्रम दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज मेरठ में किसान प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंची। भाजपा किसान सम्मेलन में स्मृति ईरानी के मुख्य निशाने पर कांग्रेस रही। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा सहित विधायक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सम्मेलन में किसानों को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि संसद में मिर्च हरी होती है या लाल, राहुल गांधी यह तय नहीं कर पाते। उन्हें खेती-किसानी की जानकारी कैसी है, यह किसान भाई समझ सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान बिल को लेकर विपक्षी नेता कह रहे हैं कि जिन्हें खेती-किसानी की जानकारी नहीं वह लोग बिल तैयार कर रहे हैं, तो मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि राहुल गांधी क्या किसान हैं? सोनिया गांधी क्या किसान हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

BJP Kisan Sammelan: Union Minister Smriti Irani address the public in meerut Today
किसान सम्मेलन, मेरठ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेठी में किसानों की क्या दुर्दशा रही और 50 साल तक एक ही परिवार वहां पर राज करता रहा लेकिन आज वहां का किसान खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है। सम्मेलन में मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और हापुड़ के किसानों को आमंत्रित किया गया।

13 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कृषि विश्वविद्यालय आए थे और उन्होंने कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन के लिए विपक्ष का आड़े हाथ लिया था। इसके बाद किसान सम्मेलन शुरू हुए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और दादरी (गौतमबुद्धनगर) में सम्मेलन हो चुके हैं। मेरठ में आखिरी सम्मेलन है।

सड़क मार्ग से पहुंची स्मृति
 स्मृति ईरानी दोपहर डेढ़ बजे संस्कृति बैंक्वेट हॉल (परतापुर मोदीपुरम बाईपास निकट रोहटा रोड फ्लाईओवर) पहुंची। यहां से सड़क मार्ग से सम्मेलन स्थल के लिए रवाना हुईं। सम्मेलन के लिए वाटर प्रूफ टेंट लगवाया गया है। दोपहर तक काफी संख्या में किसान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed