फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP has made Laxmikant Bajpai National Vice President, Know important things related to his political career

लक्ष्मीकांत के राजनीति करियर की अहम बातें: अब भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बधाई देने वालों का लगा तांता

Sat, 29 Jul 2023 01:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Jul 2023 01:34 PM IST
सार

Meerut News : भाजपा ने राज्यसभा सदस्य डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। जानिए लक्ष्मीकांत वाजपेई के राजनीति करियर से जुड़ी अहम बातें।

विज्ञापन
BJP has made Laxmikant Bajpai National Vice President, Know important things related to his political career
राज्यसभा सदस्य डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सदस्य डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन


डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रहते हुए ही भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में 73 सीटें जीती थीं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू अपर्णा यादव, साढ़ू प्रमोद गुप्ता, रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह समेत सपा के कई नेताओं को पार्टी में शामिल कराया था।

विज्ञापन

बताया गया कि डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई 14 साल की उम्र में जनसंघ से जुड़ गए थे। उन्हें 1977 में जनता पार्टी के यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया गया था।1980 में भाजपा मेरठ के महासचिव बने। लक्ष्मीकांत बाजपेई उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भी बने।

इसके बाद वर्ष 1989 में वह मेरठ की शहर सीट से पहली बार विधायक चुने गए। वर्ष 1993 में वे चुनाव हार गए। फिर वर्ष 1996 में दूसरी बार एमएलए बने। इसके बाद वर्ष 2002 में वह फिर चुनाव जीते और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। लेकिन 2007 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

वहीं, वर्ष 2012 में वह फिर विधायक बने और दिसंबर 2012 में भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बना दिया। इसके बाद वर्ष 2017 के विधानसभा में उन्हें फिर से निराशा हाथ लगी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मीकांत बाजपेई ने चुनाव न लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। उनको भाजपा ने ज्वाइनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया।

यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी घटना: किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में एक्शन, अहम सुराग से सामने आएंगे दरिंदों के चेहरे

इसके बाद पार्टी ने उनको राज्यसभा सदस्य बनाया। अब ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बताया गया कि लक्ष्मीकांत बाजपेई के कुछ समर्थक आज यानि शनिवार को ही दिल्ली से मेरठ उनके आवास पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां: मुखाग्नि देते हुए बिलख पड़े पिता, खुशियों से भरा था परिवार, अब पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed