फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Councillor Dara Singh shot dead by miscreants at Rankhandi Railway Crossing

यूपी में बेखौफ है बदमाश, अब देवबंद में भाजपा सभासद की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Sun, 13 Oct 2019 01:11 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 13 Oct 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
BJP Councillor Dara Singh shot dead by miscreants at Rankhandi Railway Crossing
विलाप करते परिजन व मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के देवबंद में चार दिन पहले हुई भाजपा नेता चौ. यशपाल सिंह की हत्या का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि बदमाशों ने शनिवार सुबह एक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। नगरपालिका के सभासद और भाजपा नगर उपाध्यक्ष चौधरी धारा सिंह को बदमाशों ने शुगर मिल में ड्यूटी पर जाते समय गोली मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने धारा सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही डीआईजी, एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड की सीमा से सटे बंदरजुड्डा गांव निवासी चौधरी धारा सिंह (53 वर्ष) पुत्र भोपाल सिंह देवबंद की कमला विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। वर्तमान में वह नगरपालिका के सभासद और भाजपा नगर उपाध्यक्ष के पद पर थे। इसके साथ ही वह त्रिवेणी चीनी मिल में गन्ना विभाग में सेक्टर इंचार्ज थे और ठेकेदार भी थे।
विज्ञापन


शनिवार को धारा सिंह चीनी मिल में ड्यूटी पर जाने के लिए घर से सुबह करीब 8.15 बजे मोटरसाइकिल से निकले थे। करीब 8.30 बजे जैसे ही वह रणखंडी रेलवे फाटक के समीप पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही धारा सिंह गिर पड़े, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। गंभीर हालत में लोग उन्हें तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दशहरा पर्व के बाद कई शहरों में तनाव,भाजपा नेता की हत्या, आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, फोर्स तैनात

सुबह हुई वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीएम राकेश कुमार, सीओ चौब सिंह, कोतवाल आनंद देव मिश्र भारी पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। शुगर मिल के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह, जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष डाक्टर उपेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में पहुंचे। घटना से आक्रोशित लोगों ने शुगर मिल के कुछ अधिकारियों पर धारा सिंह का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने आक्रोशित लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक धारा सिंह के भतीजे मनोज ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। 

एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। किस दुश्मनी में हत्या की गई है, इसकी जांच की जा रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed