Election 2024: मेरठ पहुंचे अरुण गोविल, औघड़नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, राहुल गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात
Election 2024 : भाजपा से टिकट मिलने के बाद अरुण गोविल पहली बार मेरठ पहुंचे। उन्होंने पहले औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कंगना रनौत पर टिप्पणी के सवाल पर बोलने से इंकार कर दिया। वहीं, राहुल गांधी को लेकर ये बड़ी बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और रुपहले पर्दे पर रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल टिकट घोषित होने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे। उन्होंने बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक किया।
गोविल ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरा जन्म और पालन पोषण क्रांतिधरा में हुआ। यहां की गालियां, घर और स्कूल की यादें ताजा हो गईं। मेरठ से भाजपा ने टिकट दिया इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद आभार। गोविल ने कहा कि मुझ पर कोई लांछन लगे, ऐसा कोई काम मैंने आज तक नहीं किया। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पूरा देश, विश्व राममय है।
अरुण गोविल ने कहा कि मेरठ की जनता को प्यार और मोहब्बत देने आया हूं। मेरठ के लोगों के लिए बहुत काम करना चाहता हूं। पीएम मोदी ने इतने काम किए हैं कि उनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता है।
कंगना रनौत पर टिप्पणी के सवाल पर उन्होंने कुछ बोलने से इंकार कर दिया। भाजपा में टिकट के दावेदारों की नाराजगी पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। मैं सबको घर जाकर साथ लाऊंगा।
यह भी पढ़ें: चुनाव पर चर्चा: अमर उजाला टीम ने कैराना में टटोली मतदाताओं की नब्ज; इकरा, जयंत और बसपा को लेकर ये बोले युवा
वहीं, राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान के सवाल पर कहा कि वो किन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं मुझे नहीं पता लेकिन, मैं अपने व्यवहार से सभी से प्रेम करता हूं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल और अरुण गोविल ने एक-दूसरे को माला पहनाई।
यह भी पढ़ें: Road Accident: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, चार लोगों की मौत