फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   biker died after hitting by a truck in Bijnor, uproar among family

Bijnor: चांदपुर में भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 28 Jul 2022 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Jul 2022 12:06 PM IST
सार

बिजनाार में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रक के अंदर मृतक की बाइक फंसी हुई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। मृतक की पहचान लगभग दो घंटे बाद बाइक के नंबर के आधार पर हुई।

विज्ञापन
biker died after hitting by a truck in Bijnor, uproar among family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में  चांदपुर धनौरा रोड पर गांव बागड़पुर व दरबाड़ा के बीच ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: लिसाड़ीगेट में सट्टा माफिया के मकान पर दबिश, छह पकड़े, दो पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध, बैठी जांच
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव तालिबपुर निवासी सतवीर पुत्र महेंद्र (30) बुधवार देर रात बाइक द्वारा चांदपुर से अपने गांव तालीबपुर जा रहा था। गांव बागड़पुर व दरबाड़ा के बीच ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि मृतक का दाहिना पैर कटकर 25 कदम दूर जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बमनपुरा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओम शुक्ला व कांस्टेबल आदेश कुमार कांस्टेबल जितेंद्र शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लिया। ट्रक के अंदर मृतक की बाइक फंसी हुई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। मृतक की पहचान लगभग दो घंटे बाद बाइक के नंबर के आधार पर हुई। ट्रक का चालक फरार है। पुलिस ने ट्रक को मौके से लाकर थाने के सामने खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed