फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riding youths were crushed by the dumper, returning home from Noida

बाइक सवार युवकों को डंपर ने कुचला, नोएडा से लौट रहे थे घर

Tue, 31 Aug 2021 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youths were crushed by the dumper, returning home from Noida
बाइक सवार युवकों को डंपर ने कुचला, नोएडा से लौट रहे थे घर
विज्ञापन

बहसूमा। बहसूमा बाईपास पर रविवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों की जान ले ली। दोनों युवक बाइक से धूम दादरी नोएडा से अपने घर लौट रहे थे। सामने आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक डंपर लेकर भाग निकला। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बहसूमा थाना क्षेत्र के झुनझुनी गांव निवासी पवन भाटी (24 वर्ष) पुत्र निर्भय सिंह अपने साथी निमेष शर्मा उर्फ बिट्टू पुत्र यतेंद्र रविवार को धूम मानिकपुर दादरी जिला गौतमबुद्ध नगर गया था। दोनों ही युवक खेती करते थे। रविवार देर रात लौटते समय बहसूमा बाईपास पर कोहला गांव के नजदीक डंपर ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसे की जानकारी पर ग्रामीणों ने सोमवार सुबह घटनास्थल पर पहुंच कार्रवाई की मांग की। बाद में मृतक निमेष उर्फ बिट्टू के भाई पवनेश शर्मा ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे तथा डंपर चालक विमलेश पुत्र केदारी सिंह गांव भोजपुर जिला एटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी चालक विमलेश को गिरफ्तार कर डंपर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
पुलिस का कहना है कि पवन धूम मानिकपुर में अपनी साली को छोड़कर रात में अपने दोस्त बिट्टू के साथ घर लौट रहा था। उसी दौरान बहसूमा बाईपास पर हादसा हो गया। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन फिर भी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर गांव में मातम पसरा
जन्माष्टमी के पर्व पर दो युवकों की एक साथ मौत होने का पता झुनझुनी के ग्रामीणों को सोमवार सुबह पता चला। मृतकों के घरों पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। घरों में जन्माष्टमी के पर्व की तैयारियां चल रही थी। दोनों युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया।

पिता-भाई के बाद अब पति की मौत
बिट्टू शर्मा की पत्नी पूजा दहाडे़ मार-मारकर रो रही थी। बिलखते हुए कह रही थी कि उसके मायके में पिता व इकलौते भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। अब उसका पति भी उसे छोड़कर चला गया। उसका व उसके इकलौते बेटे अनिरुद्ध (4 वर्ष) का क्या होगा। पत्नी के विलाप से ग्रामीणों की भी आंखें भर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed