फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riding miscreants looted women's coil

बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल लूटे

Mon, 07 Dec 2020 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted women's coil
बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल लूटे
विज्ञापन

मुंडाली (मेरठ)। मुंडाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ-गढ़ मार्ग पर दिनदहाडे़ हथियारों के बल पर बदमाशों ने बाइक सवार दंपती से कानों के कुंडल लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने कांबिग की, परंतु बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने की बात कर रही है।
जेल चुंगी जनपद सहारनपुर निवासी जॉनी पुत्र नरेश गढ़मुक्तेश्वर में अपनी ससुराल में आया हुआ था। रविवार को वह बाइक पर पत्नी के साथ सहारनपुर के लिए चला। वह करीब साढे़ 12 बजे मेरठ-गढ़ मार्ग पर भटीपुरा मोड़ से पहले मधुर मिलन मंडप के सामने पहुंचे। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनकी बाइक रुकवा ली और महिला के कान से कुंडल खींचकर फरार हो गए। सूचना पर मऊखास चौकी पुलिस एवं किठौर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी लेकर पुलिस ने कांबिग शुरू की, परंतु बदमाशों का कहीं कोई पता नहीं चला। पीड़ित जॉनी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल ने बताया कि कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पीआरवी को नहीं चला पता
मेरठ-गढ़ मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से दो पीआरवी 112 लगी हैं। परंतु दिनदहाडे़ लूट हो गई और इन्हें कुछ पता नहीं चला। यह केवल एक जगह गाड़ी खड़ी कर बैठे रहने के अलावा कोई कार्य नहीं कर रहे। दंपती से कुंडल लूटने की घटना मुंडाली थाना व किठौर थाना की सीमा पर हुई है। दोनों थानों की ही पीआरवी 112 यहां घूमती रहती है, ताकि क्षेत्र में कोई घटना घटित न हो सके। लेकिन दोनों पीआरवी 112 को लूट की घटना का पता नहीं चला। पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि पीआरवी 112 लूट आदि की घटनाओं को रोकने में सक्षम नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed