{"_id":"613e5a038ebc3e88394c807b","slug":"bike-riding-miscreants-looted-mobile-from-youth-on-hapur-meerut-road-kithor-news-mrt5559380107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़-मेरठ रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़-मेरठ रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूटा
विज्ञापन

खरखौदा। हापुड़-मेरठ रोड पर धीरखेड़ा पुलिस चौकी के समीप शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गन प्वाइंट पर लेकर मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने पीछा किया तो बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
क्षेत्र के गांव खवासपुर निवासी गौरव पुत्र ईश्वर त्यागी गाजियाबाद में प्राइवेट फर्म में नौकरी करता है। शनिवार शाम वह बाइक पर ड्यूटी से घर लौट रहा था। हापुड़-मेरठ रोड पर धीरखेड़ा पुलिस चौकी के समीप पहुंचा तो पीछे से एक बाइक आई और ओवरटेक कर गौरव को रोक लिया। बाइक सवार बदमाशों ने गौरव को गन प्वाइंट पर लेकर मोबाइल लूट लिया। बदमाश मेरठ की ओर फरार हो गए। उसने अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तुरंत मामले की सूचना थाना पुलिस को देते हुए तहरीर दी। लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। रविवार को पीड़ित फिर तहरीर लेकर थाने पहुंचा। उधर, खरखौदा पुलिस मामले में अनभिज्ञता जता रही है।