{"_id":"6477ab2971fd6316180bf2a7","slug":"bike-riders-broke-the-glass-of-the-car-when-it-hit-the-side-there-was-a-lot-of-commotion-mawana-news-c-40-1-smrt1041-513-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: साइड लगने पर बाइक सवारों ने कार का शीशा तोड़ा, काफी देर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: साइड लगने पर बाइक सवारों ने कार का शीशा तोड़ा, काफी देर हुआ हंगामा
विज्ञापन
मवाना। मेरठ रोड पर ईदगाह के पास कार की साइड बाइक में लगने पर बाइक सवारों ने हेलमेट से हमला कर कार का शीशा तोड़ दिया तथा मारपीट की। जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस कार का शीशा तोड़ने वाले युवक को थाने ले आई। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
मोहल्ला कल्याण सिंह अटौरा रोड गली नंबर छह निवासी रिहाना पत्नी शहजाद ने तहरीर में बताया कि वह पति शहजाद व देवर राशिद के साथ बाइक से जा रहे थे। ईदगाह से थोड़ा आगे पहुंचने पर पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार चालक उसे व बच्चे को काफी दूर तक घसीटते ले गया। जिससे बच्चों को काफी चोट आई। देवर ने गाड़ी रोकने को कहा, लेकिन वह गाड़ी लेकर चलने लगा। देवर ने गाड़ी रुकवानी चाही तो हेलमेट गाड़ी के शीशे में लग गया, जिससे शीशा टूट गया। कार सवार ने उसके, पति तथा देवर के साथ मारपीट की। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, कार सवार तपेश मित्तल निवासी मोहल्ला हीरालाल चौड़ा कुआं ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह कार बच्चों के साथ मवाना से मेरठ जा रहा था। बड़ा महादेव (ईदगाह) के पास कार की साइड बाइक में लग गई। बाइक पर पांच लोग सवार थे। बाइक सवार व उसके साथी ने कार को जबरन रुकवा लिया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए हेलमेट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। राॅड लाकर मारपीट शुरु कर दी। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वह भाग गए। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके पर मारपीट होते ही हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।