फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bike collided with sugarcane loader near harra one youth killed two seriously injured

यूपी: हर्रा के पास गन्ना लोडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 14 Nov 2021 09:58 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, सरूरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सरूरपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Nov 2021 09:58 PM IST
सार

रविवार की रात लगभग 8 बजे कस्बा हर्रा निवासी बिलाल पुत्र अलीशेर, चांद पुत्र सईद व यूसुफ पुत्र सराफत बाइक पर सवार होकर वापस हर्रा को लौट रहे थे। बताया गया है कि जब वह सरधना-बिनौली रोड पर इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तो सामने से अचानक रोड पर आई बिना लाइट वाले केन लोडर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन
bike collided with sugarcane loader near harra one youth killed two seriously injured
मृतक युसूफ - फोटो : amar ujala

विस्तार

रविवार की रात सरधना-बिनोली रोड पर हर्रा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। हादसा सामने आ रही केन लोडर से बाइक के टकराने पर हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार की रात लगभग 8 बजे कस्बा हर्रा निवासी बिलाल पुत्र अलीशेर, चांद पुत्र सईद व यूसुफ पुत्र सराफत बाइक पर सवार होकर वापस हर्रा को लौट रहे थे। बताया गया है कि जब वह सरधना-बिनौली रोड पर इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तो सामने से अचानक रोड पर आई बिना लाइट वाले केन लोडर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। 
विज्ञापन


इस भयानक हादसे में युसूफ 22 वर्ष पुत्र शराफत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया सूचना पर पहुंची भीड़ ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरी ओर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने केन लोडर व बाइक को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। वहीं, युवक की मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मचा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed